रात में देखा है फीफा फाइनल तो सुबह उठने का ना लें टेंशन, दो राज्यों में आज बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मैच को लेकर मेघालय और मणिपुर सरकारों ने आज सभी स्कूलों और कॉलेजों में आधिकारिक छुट्टी की घोषणा की है. मेघालय के सीएम कॉनराड संगमा ने कहा कि युवाओं के फुटबॉल के प्रति जुनून का सम्मान करने के लिए यह फैसला लिया गया है.

Advertisement
फुटबॉल विश्व कप फाइनल देखने की वजह से दो राज्यों में 'सरकारी छुट्टी' का एलान (Photo: Reuters) फुटबॉल विश्व कप फाइनल देखने की वजह से दो राज्यों में 'सरकारी छुट्टी' का एलान (Photo: Reuters)

बेबी शिरीन

  • इंफाल,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 5:39 AM IST

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के खिताबी महामुकाबले को लेकर उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों में जबरदस्त दीवानगी देखी गई. फुटबॉल प्रेमियों के इसी अद्भुत उत्साह और जुनून का सम्मान करते हुए मेघालय और मणिपुर की सरकारों ने आज (20 जुलाई) राज्य के सभी स्कूलों, कॉलेजों और उच्च शिक्षण संस्थानों में आधिकारिक अवकाश की घोषणा की है.

यह अनोखा फैसला इसलिए लिया गया है ताकि छात्र ऐतिहासिक ग्रैंड फाइनल का पूरा आनंद लेने के बाद सुबह बिना किसी मानसिक तनाव के उठ सकें.

Advertisement

मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड संगमा ने स्थिति साफ करते हुए इस ऐतिहासिक फैसले की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि आज रविवार होने के कारण वैसे भी छुट्टी है, लेकिन असली जश्न सोमवार को मनेगा. सीएम संगमा ने जोर देकर कहा, "फुटबॉल केवल एक खेल नहीं, बल्कि मेघालय का जुनून और संस्कृति है. हमारे राज्य के युवा और फुटबॉल प्रशंसक बिना किसी तनाव के स्पेन और अर्जेंटीना के बीच होने वाले इस ऐतिहासिक महामुकाबले का लुत्फ उठा सकें, इसलिए सोमवार को यह विशेष छुट्टी दी गई है."

यह भी पढ़ें: Spain vs Argentina Fight: वर्ल्ड कप फाइनल के बाद मैदान बना अखाड़ा, अर्जेंटीना के खिलाड़ी ने स्पेनिश स्टार के चेहरे पर जड़ा मुक्का

मणिपुर में भी सभी शिक्षण संस्थान रहेंगे पूरी तरह बंद
मेघालय के साथ-साथ मणिपुर सरकार ने भी राज्य में सोमवार (20 जुलाई) को स्कूल-कॉलेजों को बंद रखने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. सरकार द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, यह छुट्टी सभी सरकारी, सरकारी सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त संस्थानों पर समान रूप से लागू होगी, जो किसी भी शिक्षा बोर्ड या विश्वविद्यालय से संबद्ध हैं.

Advertisement

इस फैसले का मुख्य उद्देश्य छात्रों को फीफा वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच लाइव देखने का मौका देना था. भारत के किसी राज्य में किसी खेल के मुकाबले को देखने के लिए इस तरह सरकारी छुट्टी का एलान होना अपने आप में बेहद दुर्लभ और ऐतिहासिक माना जा रहा है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »