'ऑप्टिक्स नाम की भी कोई चीज होती है...', नड्डा के हाथ से वांगचुक के अनशन तोड़ने पर भड़कीं महुआ

टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा ने नीट पेपर लीक पर सोनम वांगचुक को आगाह किया है. उन्होंने कहा है कि प्रिय सोनम वांगचुक जी हम आपका सम्मान करते हैं. कृपया सरकार के जाल में न फंसें और 26 दिनों में आपने जो नैतिक बढ़त हासिल की है, उसे कमजोर न होने दें. यह आंदोलन उससे कहीं आगे की चीज़ है. 

Advertisement
जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक का अनशन तुड़वाया. (Photo: ITG) जेपी नड्डा ने सोनम वांगचुक का अनशन तुड़वाया. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:55 AM IST

सोनम वांगचुक ने 26 दिनों के अनशन को समाप्त कर दिया है. देर रात उन्होंने केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह से चर्चा के बाद अपना अनशन तोड़ दिया. सोनम वांगचुक को जेपी नड्डा लिक्विड देकर उनका अनशन तुड़वा रहे हैं. उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इस तस्वीर पर TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने टिप्पणी की है. 

उन्होंने एक्स पर कहा है ऑप्टिक्स नाम की भी कोई चीज होती है, अनशन तोड़ना ही था तो किसी और के हाथ से तोड़ लेते. इसके साथ ही महुआ ने कहा है कि ये बहुत खुशी है कि आपने अपना अनशन खत्म कर दिया है. कृपया आराम करें और अपनी सेहत का ध्यान रखें. साथ ही कृपया यह सुनिश्चित करें कि सरकार अब आंदोलन को तोड़ने की कोशिश में आपकी आवाज़ का इस्तेमाल न करे. 

Advertisement

महुआ ने एक्स पर लिखा है कि, 'प्रिय सोनम वांगचुक जी हम आपका सम्मान करते हैं. लेकिन प्रदर्शनकारियों के लिए देश भर में घूमकर प्रधानमंत्री जी को रिपोर्ट सौंपने का सुझाव काम नहीं करेगा. कृपया सरकार के जाल में न फंसें और 26 दिनों में आपने जो नैतिक बढ़त हासिल की है, उसे कमजोर न होने दें. यह आंदोलन उससे कहीं आगे की चीज़ है. 

महुआ ने जेपी नड्डा पर तंज कसते हुए सोनम वांगचुक को यह भी कहा है कि, "तोड़ना ही था तो किसी और के हाथ से तोड़ लेते सर, ऑप्टिक्स नाम की भी कुछ होती है."

महुआ मोइत्रा ने कहा है कि, "मोदी जी की 'बांटो और राज करो' की नीति. 1. वांगुचक के साथ समझौता करके उन्हें बेअसर करना, 2. विपक्ष के साथ किसी "चर्चा" या लॉलीपॉप जैसे समझौते की कोशिश करना, 3. प्रदर्शनकारियों को हिंसक अराजकतावादी बताकर उन पर सख्ती करना.  यह काम नहीं करेगा. प्रधान को इस्तीफा देना ही होगा. 

Advertisement

इस बीच शुक्रवार को सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब ऑफ़ इंडिया में बातचीत होने वाली है. केंद्र सरकार ने पार्टी की उस मांग को मान लिया है कि बैठक किसी न्यूट्रल जगह पर हो. 

यह घटनाक्रम एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक के अपनी मुख्य मांगों पर सरकार के आश्वासन के बाद गुरुवार देर रात 26 दिन की भूख हड़ताल खत्म करने के कुछ घंटों बाद हुआ है. बैठक दोपहर करीब 12:30 बजे होने की संभावना है. 

सूत्रों के हवाले से ताजा खबर जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह सीजेपी के प्रतिनिधियों के साथ मुलाकात से पहले गृहमंत्री अमित शाह से मिलकर चर्चा कर रहे है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »