नदी में तैरता खतरा! भारी बारिश में बह गए 3000 गैस सिलेंडर

रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका के चावणे में स्थित HPCL पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट के पास पातालगंगा नदी में बहते देखे गए. लगभग 3000 गैस सिलेंडर इलाके में हुई भारी बारिश के कारण बहकर पातालगंगा नदी में बहकर चले गए.

Advertisement
रायगढ़ में भारी बारिश से 3000 गैस सिलेंडर नदी में बह गए. (Photo: ITG) रायगढ़ में भारी बारिश से 3000 गैस सिलेंडर नदी में बह गए. (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:24 PM IST

महाराष्ट्र के रायगढ़ से एक चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है. भारी बारिश की वजह से लगभग 3000 एलपीजी गैस सिलेंडर नदी में बहते नजर आए. 

रायगढ़ जिले के पनवेल तालुका के चावणे में स्थित HPCL पातालगंगा LPG बॉटलिंग प्लांट के पास पातालगंगा नदी में बहते देखे गए. लगभग 3000 गैस सिलेंडर इलाके में हुई भारी बारिश के कारण बहकर पातालगंगा नदी में बहकर चले गए. इनमें से कुछ गैस सिलेंडर भरे हुए हैं और कुछ खाली हैं. इसे लेकर जिलाधिकारी किशन जावले ने अपील की है.

Advertisement

जिलाधिकारी ने कहा कि नदी में बहकर आए सिलेंडर में गैस है या नहीं या वे सुरक्षित स्थिति में हैं या नहीं. इसकी कोई गारंटी नहीं होती. ऐसे में उत्सुकता या इस्तेमाल के मकसद से ऐसे सिलेंडर को उठाना, खोलना या घर ले जाना बेहद खतरनाक हो सकता है. नागरिकों को खुद कोई जोखिम नहीं उठाना चाहिए.

---- समाप्त ----
इनपुट: महबूब जामदार

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »