महाराष्ट्र के पुणे से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. पुणे में विमान नगर स्थित फीनिक्स मार्केटसिटी की 'पॉल बेकरी' के खाने में कीड़ा मिलने का दावा किया गया है. पुणे निवासी विनोद तिलेकर ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बेकरी के खाने की गुणवत्ता और स्वच्छता पर सवाल उठाए हैं.
तिलेकर का कहना है कि उन्होंने 24 अगस्त को बेकरी से घर ले जाने के लिए खाना लिया था. घर पहुंचने पर उन्हें इस खाने में कीड़ा मिला. उन्होंने इस घटना पर चिंता जताते हुए बेकरी की स्वच्छता और गुणवत्ता पर उन्होंने सवाल उठाए हैं.
हालांकि, उनके इन आरोपों के बाद बेकरी प्रबंधन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
यह भी पढ़ें: गुरुग्राम: सैंडविच में मिला जिंदा कीड़ा... वीडियो वायरल होते ही रेस्टोरेंट ने मांगी माफी
गौरतलब है, बीते दिनों गुरुग्राम के वन होराइजन सेंटर (OHC) स्थित मशहूर 'पॉल' रेस्टोरेंट में भी सैंडविच में कीड़ा मिला था. ग्राहक ने आरोप लगाया कि उन्हें परोसे गए सैंडविच में एक जिंदा कीड़ा मिला. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ. वीजियो में सैंडविच के अंदर सफेद रंग का कीड़ा रेंगता हुआ साफ नजर आया. वीडियो वायरल होने के बाद रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से माफी मांगी गई.
जानकारी के मुताबिक, ग्राहक सुलभ माथुर अपने दोस्तों के साथ शुक्रवार सुबह 11 बजे इस रेस्टोरेंट में नाश्ता करने पहुंचे थे. यहां उन्होंने खाने के लिए तकरीबन छह से सात चीजें ऑर्डर की जिसमें सैंडविच भी शामिल था. थोड़ी ही देर में उनका खाना आ गया.
करीब आधा सैंडविच खाने के बाद सुलभ को ब्रेड में एक जिंदा कीड़ा नजर आया. कीड़ा मिलने से रेस्टोरेंट में थोड़ा हंगामा हो गया. वायरल वीडियो में टेबल पर मौजूद एक युवती हैरानी से कहती सुनाई दे रही है, "ओ माय गॉड, दिस इज अ वेरी बिग वॉर्म."
इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. वीडियो वायरल होने के बाद पॉल रेस्टोरेंट प्रबंधन की ओर से सुलभ को फोन कर माफी मांगी गई.
ओमकार