'इलाके में हमसे कोई पैसे नहीं लेता...' रेस्टोरेंट का बिल देने से किया इनकार, तीन लोगों के गैंग ने कर दी तोड़फोड़

केरल के कोझिकोड में तीन लोग एक रेस्टोरेंट पर खाना खाने पहुंचे थे. खाने के बाद 600 रुपये का बिल आया तो पैसे देने से इनकार कर दिया. आरोप कहने लगे कि इलाके में कोई रेस्टोरेंस पैसे नहीं लेता. इसी के बाद तीनों आरोपियों ने रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ कर दी. इस दौरान एक कर्मचारी घायल हो गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Advertisement
रेस्टोरेंट में कर दी तोड़फोड़ और मारपीट. (Photo: Representational) रेस्टोरेंट में कर दी तोड़फोड़ और मारपीट. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • कोझिकोड,
  • 22 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 3:22 PM IST

केरल के कोझिकोड में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां महज 600 रुपये का बिल देने से तीन लोगों ने इनकार कर दिया. इसी के साथ रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ कर दी. यह घटना शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे की बताई जा रही है.

एजेंसी के मुताबिक, तीन सदस्यीय गैंग शहर के एक फास्ट फूड रेस्टोरेंट में पहुंचा. तीनों ने आराम से खाना खाया और करीब 600 रुपये का बिल बना. लेकिन जैसे ही होटल कर्मचारियों ने बिल थमाया, तीनों का व्यवहार अचानक बदल गया. आरोप है कि उन्होंने पैसे देने से साफ इनकार कर दिया और दबंगई दिखाते हुए कहा कि इलाके में कोई भी उनसे पैसे नहीं लेता.

Advertisement

बिल को लेकर शुरू हुई बहस हिंसक झगड़े में बदल गई. गुस्साए आरोपियों ने लोहे की रॉड उठाकर रेस्टोरेंट में तोड़फोड़ शुरू कर दी. उन्होंने डिस्प्ले बोर्ड और कांच की अलमारी को निशाना बनाया, जिसमें खाने का सामान रखा था. कुछ ही मिनटों में होटल के अंदर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

यह भी पढ़ें: हार्न बजाने पर विवाद, युवक-युवतियों को बेरहमी से बेसबॉल बैट से पीटा, हिंदू संगठन बोले, अब...

इस हमले में होटल का एक कर्मचारी घायल हो गया. बताया जा रहा है कि हमलावरों ने उसे भी नहीं बख्शा और मारपीट कर दी. घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए एक आरोपी को पकड़ लिया, जबकि बाकी दो मौके से फरार हो गए.

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. पुलिस के मुताबिक, तीनों आरोपियों का क्रिमिनल बैकग्राउंड रहा है और वे पहले भी कई मामलों में शामिल रहे हैं.

Advertisement

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रेस्टोरेंट को इस तोड़फोड़ में करीब 1.2 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. 

पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा और सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement