दिल्ली में विरोध-प्रदर्शनों के ऐतिहासिक केंद्र जंतर-मंतर को अब प्रदर्शन स्थल के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा. गृह मंत्रालय की बनाई कमेटी की सिफारिश पर इसे निर्धारित प्रदर्शन स्थलों की सूची से हटा दिया गया है. अब धरना और आंदोलन के लिए रामलीला मैदान, बुराड़ी मैदान और पूर्वी दिल्ली के CBD ग्राउंड को चुना गया है. दिल्ली पुलिस इन स्थानों पर प्रदर्शन के लिए अलग मानक संचालन प्रक्रिया जारी करेगी.