हार्न बजाने पर विवाद, युवक-युवतियों को बेरहमी से बेसबॉल बैट से पीटा, हिंदू संगठन बोले, अब...

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में हार्न बजाने के विवाद में युवक और युवतियों की बेसबॉल से बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. घटना का वीडियो वायरल हुआ है. हिंदू संगठनों ने बिसरख कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement
हार्न बजाने के मामूली विवाद में युवक-युवतियों पर हमला (Photo: Screengrab) हार्न बजाने के मामूली विवाद में युवक-युवतियों पर हमला (Photo: Screengrab)

अरुण त्यागी

  • ग्रेटर नोएडा,
  • 17 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 7:34 PM IST

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली लेजर पार्क सोसाइटी में हार्न बजाने को लेकर हुए विवाद में युवक और युवतियों की बेरहमी से पिटाई के मामले ने तूल पकड़ लिया है. मंगलवार को अलग-अलग हिंदू संगठनों और समाजिक संगठनों ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर बिसरख कोतवाली पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया.

बताया जा रहा है कि मामूली विवाद के बाद आरोपियों ने पीड़ितों की गाड़ी को ओवरटेक कर रोका और बेसबॉल से हमला कर दिया. घटना का 19 सेकेंड का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. वीडियो में दिखाई दे रहा है कि सोसाइटी के बाहर कार के पास एक युवक को बेरहमी से पीटा जा रहा है.

Advertisement

बेसबॉल बैट से बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल

जब एक युवती युवक को बचाने के लिए कार से बाहर आती है तो आरोपी उसके बाल खींचकर नीचे गिरा देते हैं. आरोप है कि युवतियों के साथ अभद्रता की गई और उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए. अंतर्राष्ट्रीय जाट संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनु चौधरी दांतल ने बताया कि पीड़िता की मां तीन दिन पहले अपनी बेटियों के साथ उनके कार्यालय पहुंची थी. उन्होंने बताया कि युवतियों के साथ बर्बरता से मारपीट की गई है. आरोपियों ने पिटाई के बाद जबरन घटना का वीडियो भी डिलीट करा दिया था.

इस घटना की जानकारी मिलने के बाद जाट समाज के संगठनों और हिंदूवादी संगठनों को अवगत कराते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर कोतवाली पहुंचने का आह्वान किया गया. पुलिस की तरफ से अभी गैर इरादतन हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है. लेकिन संगठनों ने मांग की है कि इस मामले में हत्या के प्रयास की धाराएं भी लगाई जाएं.

Advertisement

हिंदू संगठनों ने बिसरख कोतवाली पहुंचकर किया विरोध प्रदर्शन

पुलिस ने फरार आरोपियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है. पुलिस की ओर से 22 फरवरी तक बाकी बचे आरोपियों पर कार्रवाई का समय दिया गया है. वहीं संगठनों ने कहा है कि 25 फरवरी तक सभी आरोपियों की गिरफ्तारी होनी चाहिए. संगठनों का कहना है कि आरोपियों ने पीड़ित युवतियों को बेरहमी से पीटा है और सिर्फ दो बार हार्न बजाने के मामूली विवाद में यह हमला किया गया. उन्होंने मांग की कि मामले में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

दो आरोपी गिरफ्तार, फरार आरोपियों

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है. शाहरूख (32) निवासी गाजियाबाद और अजीम (21) को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है. पुलिस के अनुसार मौके पर कुछ लोग बातचीत के लिए आए थे और उनसे बातचीत की गई है. फिलहाल इलाके में शांति व्यवस्था बनी हुई है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement