कोलकाताः बीजेपी कार्यालय के पास 51 क्रूड बम बरामद, फल की बोरी में रखे थे

बम बरामद करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह बम यहां किसने रखा और यहां पर इन बमों को रखने का मकसद क्या था?

Advertisement
एक बैग में 51 देसी बम पाए गए हैं एक बैग में 51 देसी बम पाए गए हैं

अनुपम मिश्रा

  • कोलकाता,
  • 05 जून 2021,
  • अपडेटेड 12:52 AM IST
  • खिदिरपुर के पास बरामद हुए बम
  • पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी

कोलकाता में बीजेपी दफ्तर के पास शनिवार रात 51 क्रूड बम मिलने से हड़कंप मच गया. बम एक फल की बोरी में रखे हुए थे. रात लगभग 8 बजे के आसपास पुलिस ने हेस्टिंग्स में बीजेपी दफ्तर से लगभग 100 मीटर दूर खिदिरपुर के पास सड़क किनारे इन बमों को बरामद किया. 

बम बरामद करने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है. हालांकि अभी तक यह नहीं पता चल पाया है कि यह बम यहां किसने रखा और यहां पर इन बमों को रखने का मकसद क्या था?

Advertisement

पुलिस सीसीटीवी फुटेज और दूसरे जरियों से छानबीन को आगे बढ़ा रही है. ये देसी बम हैं और बीजेपी दफ्तर के आसपास ही इन बमों को क्यों रखा गया, इस एंगल से भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

इससे पहले विधानसभा चुनाव के दौरान तीसरे फेज की वोटिंग से पहले पुलिस को 41 क्रूड बम मिले थे. ये बम दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर इलाके में मिले थे. पुलिस ने एक झाड़ी से ये बम बरामद किए थे. इस घटना से पहले बरुईपुर में गृहमंत्री अमित शाह और सीएम ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी ने रोड शो किया था. 

पहले भी मिल चुके हैं बम
चुनाव के दौरान कई बार बम मिल थे. बंगाल में पहले फेज की वोटिंग से ही एक दिन पहले 26 मार्च को पुलिस ने 26 क्रूड बम बरामद किए थे. पुलिस ने ये बम कोलकाता के बेनीपुकुर की सीआईटी रोड पर स्थित एक बिल्डिंग के पीछे से बरामद किए थे. इसके अलावा 28 मार्च को भी पुलिस ने 56 जिंदा बम बरामद किए थे. ये बम नरेंद्रपुर इलाके में एक घर से मिले थे.

Advertisement

दिलीप घोष का घेराव किया था

बंगाल चुनाव के बाद बीजेपी में अंतर्कलह भी अब खुलकर सामने आने लगी है. पार्टी की सांगठनिक बैठक के लिए पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष का बीजेपी के ही बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं ने घेराव किया था. बीजेपी के कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष से यह मांग कर रहे थे कि जल्द से जल्द हुगली जिला कमेटी को भंग किया जाए और जिलाध्यक्ष गौतम चटर्जी को हटाया जाए.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »