अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के वक्त अमेरिका में क्यों थीं स्वाति मालीवाल? AAP के आरोपों पर कही ये बात

इंडिया टुडे से खास बातचीत में स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह हार्वर्ड की एक कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए मार्च में अमेरिका में गई थीं और उन्होंने AAP वॉलंटियर्स की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया था. उन्होंने कहा कि उनकी अमेरिका यात्रा इसलिए बढ़ गई क्योंकि उनकी बहन को कोविड हो गया था, जो पिछले 15 साल से अमेरिका में रह रही हैं.

Advertisement
AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल AAP की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मई 2024,
  • अपडेटेड 11:06 PM IST

आम आदमी पार्टी की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल ने शनिवार को उन दावों को खारिज कर दिया जिनमें कहा जा रहा था कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के समय उनकी गैरमौजूदगी से पार्टी नेतृत्व उनसे नाराज था. 

इंडिया टुडे से खास बातचीत में स्वाति मालीवाल ने कहा कि वह हार्वर्ड की एक कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए मार्च में अमेरिका में गई थीं और उन्होंने AAP वॉलंटियर्स की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया था. उन्होंने कहा कि उनकी अमेरिका यात्रा इसलिए बढ़ गई क्योंकि उनकी बहन को कोविड हो गया था, जो पिछले 15 साल से अमेरिका में रह रही हैं.

Advertisement

अमेरिका क्यों गई थीं स्वाति मालीवाल?

स्वाति मालीवाल ने कहा, 'मैं हार्वर्ड कॉन्फ्रेंस में भाग लेने के लिए अमेरिका गई थी और मैंने AAP वॉलंटियर्स की ओर से आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लिया था. जिस समय अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया, उस समय अमेरिका में मेरी बहन को कोविड हो गया था. मेरा सारा सामान उसके घर पर था और फिर मुझे क्वारंटीन होना पड़ा. उस समय भी मैं पार्टी के साथ संपर्क में थी, ट्वीट कर रही थी और AAP नेताओं से बात कर रही थी. उस समय मैं जो कुछ भी कर सकती थी मैंने किया. यह कहना कि मैं उस समय पार्टी के लिए काम नहीं कर रही थी, गलत है.'

'राघव चड्ढा के साथ अलग व्यवहार क्यों?'

कई रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जब अरविंद केजरीवाल जेल में थे तब AAP के राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल, राघव चड्ढा और हरभजन सिंह दिल्ली में मौजूद नहीं थे और इससे संभवतः पार्टी नेतृत्व नाराज हो गया था. स्वाति मालीवाल ने इस बात पर भी आश्चर्य जताया कि राघव चड्ढा के साथ अलग व्यवहार क्यों किया गया क्योंकि जब अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया तब वह भी लंदन में थे.

Advertisement

राघव चड्ढा का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, 'अगर यही कारण है कि मुझे पीटा गया तो मैं यह समझना चाहती हूं कि मेरे साथ ही ऐसा व्यवहार क्यों किया गया और दूसरे राज्यसभा सांसद, जो लंदन में थे, उनका रेड कार्पेट स्वागत किया गया.' 

AAP नेताओं पर लगाए धमकी देने के आरोप

जब स्वाति मालीवाल से उनके बीजेपी के साथ संपर्क में होने और सत्ताधारी पार्टी के इशारे पर यह सब करने के आरोपों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, 'यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है और उन्होंने (AAP नेताओं) मुझे यही धमकी भी दी है. उन्होंने कहा था कि जैसे ही मैं केजरीवाल के पीए विभव कुमार के खिलाफ शिकायत दर्ज करूंगी यही होगा.'

चार दिनों की न्यायिक हिरासत में विभव कुमार

स्वाति मालीवाल ने आरोप लगाया है कि अरविंद केजरीवाल के निजी सचिव विभव कुमार ने सीएम हाउस के अंदर उनके साथ मारपीट की है. उनका दावा है कि जब ड्रॉइंग रूम में उनके साथ मारपीट हो रही थी तब केजरीवाल घर पर ही मौजूद थे.

केजरीवाल का इन आरोपों पर कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए क्योंकि इसके दो वर्जन हैं और न्याय मिलना चाहिए. इस बीच दिल्ली की एक अदालत ने शुक्रवार को विभव कुमार को चार दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »