scorecardresearch
 

छत्तीसगढ़: सुकमा में एक्सीडेंटल ब्लास्ट, विस्फोटक नष्ट कर रही टीम के 4 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के सुकमा में विस्फोटकों को खत्म करने के दौरान धमाका हो गया. इस हादसे में चार CRPF जवान घायल हो गए, इनमें दो ASI गंभीर रूप से घायल हैं जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है. ये हादसा एलार्मडगु कैंप के पास बोदराजपदर नाला के पास हुआ.

Advertisement
X
ये धमाका एलार्मडगु कैंप के पास हुआ. (Representational Photo: ITG)
ये धमाका एलार्मडगु कैंप के पास हुआ. (Representational Photo: ITG)

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में विस्फोटकों को खत्म करने के दौरान बड़ा हादसा हो गया. एलार्मडगु कैंप के पास अचानक हुए ब्लास्ट में CRPF के चार जवान घायल हो गए. हादसा कैंप से करीब 200 मीटर दूर बोदराजपदर नाला के पास हुआ.

घायलों में दो ASI गंभीर रूप से घायल हैं. इनकी पहचान ASI एम.के. तिवारी और ASI अनीश खान के रूप में हुई है. वहीं, निरीक्षक अमरनाथ मिश्रा और प्रधान आरक्षक कुलदीप राज को थोड़ी चोटें आई हैं.

जानकारी के मुताबिक, जगदलपुर से आई एम्युनिशन टेक्नीशियन टीम (ATT) एलार्मडगु कैंप के पास विस्फोटक तबाह कर रही थी. इसी दौरान एक विस्फोटक का अंश उड़कर कुछ दूरी पर जा गिरा. इसके बाद अचानक ब्लास्ट हो गया.

अस्पताल में चल रहा घायलों का इलाज

हादसे के बाद चारों घायल जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया. यहां उनका इलाज शुरू किया गया. गंभीर रूप से घायल दोनों ASI की हालत पर डॉक्टर लगातार नजर रख रहे हैं. जरूरत पड़ने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए उच्च चिकित्सा संस्थान रेफर करने की तैयारी भी की जा रही है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: सऊदी अरब में कई ब्लास्ट, बंद करना पड़ा किंग खालिद एयरपोर्ट, सामान छोड़ भागे यात्री

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में हादसा एक्सीडेंटल ब्लास्ट की वजह से हुआ है. फिलहाल हालात नियंत्रण में हैं. चारों घायल जवानों का इलाज जारी है.

---- समाप्त ----
Live TV

Advertisement
Latest News in Hindi »
Advertisement