Exclusive: रूस की कोरोना वैक्सीन का भारत में उत्पादन जल्द, CEO ने दी ये जानकारी

किरिल डिमित्रव ने कहा कि रूसी फेडरेशन ने स्पूतनिक वी के तीसरे चरण का ट्रायल किया है. इस ट्रायल के वैक्सीन के पहले अंतरिम डेटा विश्लेषण से पता चलता है कि यह 92% प्रभावकारी है. उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन राष्ट्रवाद नहीं है.

Advertisement
वैक्सीन के भारत में उत्पादन का ऐलान जल्द (फाइल फोटो) वैक्सीन के भारत में उत्पादन का ऐलान जल्द (फाइल फोटो)

गीता मोहन

  • नई दिल्ली,
  • 13 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 8:14 AM IST
  • वैक्सीन का तीसरा ट्रायल पूरा
  • 92% प्रभावकारी रही वैक्सीन
  • भारत में उत्पादन का ऐलान जल्द

कोरोना वायरस के संकट के बीच रूस में तैयार वैक्सीन 'स्पूतनिक वी' को ट्रायल में काफी हद तक कारगर पाया गया है. इस वैक्सीन को तैयार करने वाली फार्मा कंपनी आरडीआईएफ के सीईओ किरिल डिमित्रव ने दावा किया है कि वैक्सीन के अंतरिम डेटा विश्लेषण से पता चला है कि यह 92% प्रभावकारी है. 

किरिल डिमित्रव ने कहा कि रूसी फेडरेशन ने स्पूतनिक वी के तीसरे चरण का ट्रायल किया है. इस ट्रायल के वैक्सीन के पहले अंतरिम डेटा विश्लेषण से पता चलता है कि यह 92% प्रभावकारी है. उन्होंने कहा कि यह वैक्सीन राष्ट्रवाद नहीं है. 

Advertisement

किरिल डिमित्रव ने कहा कि कोरोना वैक्सीन के मामले में भारत महत्वपूर्ण हिस्सेदार है. इस वैक्सीन के उत्पादन के लिए भारत में उत्पादन करने वालों की पहचान कर ली गई है. इस संबंध में जल्द ही ऐलान किया जाएगा. किरिल डिमित्रव ने कहा कि भारत में निर्मित वैक्सीन पर भारत को प्राथमिकता मिलेगी. लेकिन अगर नियामकों को इसे मंजूरी देने में वक्त लगा तो वह इसे दूसरे देशों में भेज देंगे.

देखें: आजतक LIVE TV


बता दें कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिपुतिन ने 11 अगस्त 2020 को ऐलान किया था कि रूस ने कोरोना पर वैक्सीन बना ली है. इसके बाद पूरी दुनिया के एक्सपर्ट्स अचरज में पड़ गए. रूस का दावा था कि यह कोरोना वैक्सीन आम लोगों के लिए उपलब्ध होगी. इस वैक्सीन को मॉस्‍को के गामलेया रिसर्च इंस्टिट्यूट ने रूसी रक्षा मंत्रालय के साथ मिलकर एडेनोवायरस को बेस बनाकर तैयार किया है. वैक्सीन के दो ट्रायल इस साल जून-जुलाई में पूरे किए गए थे. इसमें 76 प्रतिभागी शामिल थे. परिणामों में 100 फीसदी एंटीबॉडी विकसित हुई थी. तीसरे ट्रायल को काफी कारगर बताया जा रहा है.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »