'केंद्र सरकार ने भेजा है...' कहकर स्कूलों में पहुंचा शख्स, शिक्षकों को 300-350 रुपये में बेची मैग्नेटिक बेल्ट

खम्मम में एक शख्स पर सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को मैग्नेटिक बेल्ट बेचने का आरोप है. उसने खुद को आरोग्य सेतु के तहत केंद्र सरकार का प्रतिनिधि बताया था. उसने टीचरों को मैग्नेटिक बेल्ट 300 से 350 रुपये में बेची.

Advertisement
शख्स ने खुद को आरोग्य सेतु से बताकर टीचिंग स्टाफ को 350 रुपए में मैग्नेटिक बेल्ट बेची. (Representational Image-ITG) शख्स ने खुद को आरोग्य सेतु से बताकर टीचिंग स्टाफ को 350 रुपए में मैग्नेटिक बेल्ट बेची. (Representational Image-ITG)

अब्दुल बशीर

  • अमरावती,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 2:25 PM IST

आंध्र प्रदेश के खम्मम में सरकारी स्कूलों के शिक्षकों को मैग्नेटिक बेल्ट बेचने का मामला सामने आया है. दरअसल, एक व्यक्ति कई स्कूलों में पहुंचा और उसने शिक्षकों को बेल्ट बेची. उसने दावा किया कि उसे केंद्र सरकार ने भेजा है. वह आरोग्य सेतु पहल के तहत इन बेल्ट को बांटने आया है. उसने शिक्षकों को 300 से 350 रुपये के बीच कीमत पर बेल्ट बेचीं.

Advertisement

यह मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने इसकी जानकारी जुटाई. खम्मम अर्बन मंडल की शिक्षा अधिकारी (MEO) शैलजा ने संबंधित स्कूलों के शिक्षकों से बात की. जांच में पता चला कि कुछ शिक्षकों ने उस व्यक्ति से बेल्ट खरीदी भी थी.

तीन इलाकों के सरकारी स्कूलों में पहुंचा व्यक्ति

शिक्षा अधिकारी शैलजा ने बताया कि यह व्यक्ति खम्मम के शांतिनगर, नया बाजार और राजेंद्र नगर स्थित सरकारी स्कूलों में गया था. उसने शिक्षकों से कहा कि वह आरोग्य सेतु की ओर से आया है. उसने यह भी दावा किया कि केंद्र सरकार ने उसे स्कूलों में मैग्नेटिक बेल्ट बेचने के लिए भेजा है.

व्यक्ति ने शिक्षकों को 300 से 350 रुपये के बीच कीमत पर बेल्ट बेचीं. कुछ शिक्षकों ने उसकी बात पर भरोसा किया और बेल्ट खरीद ली. मामले की जानकारी मिलने के बाद MEO शैलजा ने संबंधित स्कूलों के शिक्षकों से संपर्क किया. उन्होंने उनसे पूछा कि क्या कोई व्यक्ति आरोग्य सेतु या केंद्र सरकार का प्रतिनिधि बताकर स्कूल आया था. शिक्षकों ने उन्हें बेल्ट बेचे जाने की जानकारी दी.

Advertisement

इसके बाद शैलजा ने साफ किया कि केंद्र सरकार या आरोग्य सेतु की ओर से किसी व्यक्ति को स्कूलों में जाकर मैग्नेटिक बेल्ट बेचने की इजाजत नहीं दी गई है. ऐसा कोई आधिकारिक आदेश भी जारी नहीं किया गया था.

'सरकारी पहचान का दावा करना गलत'

शिक्षा अधिकारी ने कहा कि किसी व्यक्ति का बिना इजाजत खुद को केंद्र सरकार या आरोग्य सेतु से जुड़ा बताना गलत है. उन्होंने साफ किया कि सरकारी संस्थाओं के नाम का इस्तेमाल करके इस तरह सामान बेचना सही नहीं है.

यह भी पढ़ें: मुंबई के व्यापारी से 8.28 करोड़ के सोने की धोखाधड़ी, 7 आरोपी गिरफ्तार, 3.31 करोड़ रुपये का माल बरामद

इस मामले ने सरकारी स्कूलों में बाहरी लोगों के पहुंचने और सरकारी पहचान बताकर सामान बेचने को लेकर सवाल खड़े किए हैं. कुछ शिक्षकों ने बेल्ट खरीदी थीं. शिक्षा अधिकारी ने भी शिक्षकों से बात कर पूरे मामले की पुष्टि की है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »