तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस MLA समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं में झड़प, 7 लोगों पर केस दर्ज

केरल के तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस विधायक रम्या हरिदास के समर्थकों और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच जमकर हाथापाई हो गई. पंचायत समिति बैठक को लेकर सोशल मीडिया पर शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया. मामले में दोनों पक्षों की ओर से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है.

Advertisement
कंग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं में झड़प. (File photo: ITG) कंग्रेस विधायक और कार्यकर्ताओं में झड़प. (File photo: ITG)

aajtak.in

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 05 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 5:02 PM IST

केरल के तिरुवनंतपुरम में कांग्रेस विधायक रम्या हरिदास के समर्थकों और स्थानीय पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पंचायत समिति की बैठक में पीए की मौजूदगी को लेकर विवाद के बाद तीखी झड़प का मामला सामने आया है.

इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. कांग्रेस विधायक रम्या हरिदास ने इस घटना में शामिल सात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 115(2), 74, 191(2) तथा एससी/एसटी अधिनियम की धारा 3(1)(s) और 3(2)(va) के तहत मामला दर्ज किया है.

Advertisement

कांग्रेस कार्यकर्ता ने भी दर्ज कराई शिकायत

एक स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ता ने भी चिरायिनकीझु MLA के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. उनका आरोप है कि MLA और उनके साथियों ने एक व्हाट्सएप पोस्ट को लेकर उनसे बहस की थी. उस शिकायत के संबंध में बयान दर्ज किए जा रहे हैं.

शिकायत के अनुसार, ये पूरे विवाद की शुरुआत विधायक के पीए द्वारा ब्लॉक पंचायत के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और विधायक की बैठक में शामिल होने और ठेकेदारों को निर्देश देने से हुई. जिसका स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध किया. इसके बाद विधायक रम्या हरिदास ने स्थानीय कांग्रेस व्हाट्सएप ग्रुप पर अपने पीए के बैठक में शामिल होने के वीडियो भी शेयर किए थे. एक स्थानीय नेता द्वारा इस पर सवाल उठाने के बाद दोनों पक्षों में तनातनी बढ़ गई.

वहीं, सवाल उठाए जाने के बाद विधायक और उनके सहयोगी स्थानीय नेता के घर पहुंच गए. वहां शुरू हुई तीखी बहस जल्द ही दोनों गुटों के बीच गंभीर हाथापाई में बदल गई. वीडियो फुटेज में विधायक और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की और तीखी झड़प साफ दिखाई दे रही है. स्थानीय कार्यकर्ताओं की शिकायत पर भी पुलिस बयान दर्ज कर जांच आगे बढ़ा रही है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »