'कल्याण बनर्जी हमारे साथ नहीं, मैंने उनके खिलाफ...', आजतक से बोलीं TMC की बागी सांसद काकोली घोष

टीएमसी की बागी लीडर काकोली घोष ने एनडीए के साथ रहने का दावा किया है. वहीं, टीएमसी और कांग्रेस नेताओं ने विलय की खबरों को खारिज किया.

Advertisement
काकोली घोष ने एनडीए को सपोर्ट करने की बात कही है. (File Photo: ITG) काकोली घोष ने एनडीए को सपोर्ट करने की बात कही है. (File Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 11 जून 2026,
  • अपडेटेड 6:36 PM IST

तृणमूल कांग्रेस की बागी नेताओं में शामिल काकोली घोष ने आजतक के साथ खास बातचीत में कहा कि हमारे पास 20 सांसद हैं, हम NDA के साथ रहेंगे क्योंकि जनादेश NDA के साथ जाने का है. असली TMC कौन है, यह चुनाव आयोग तय करेगा.

उन्होंने आगे कहा कि ऋतब्रत क्या करना चाहते हैं, इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है. हमने पहले ही तय कर लिया है कि हम NDA के साथ रहेंगे. कल्याण बनर्जी हमारे साथ नहीं रहेंगे, मैंने उनके खिलाफ पहले ही शिकायत दर्ज करा दी है, इसलिए उनके साथ रहने का सवाल ही नहीं उठता.

Advertisement

काकोली घोष ने आगे कहा, "यह कहना गलत है कि हमने चुनाव नतीजों के बाद ऐसा किया. यह सिलसिला पिछले 2 सालों से चल रहा था. ममता के साथ चालीस साल के जुड़ाव की वजह से ही मैं उनके साथ बनी रही."

टीएमसी-कांग्रेस का होगा विलय?

कांग्रेस और TMC के विलय की खबरों पर TMC सांसद कीर्ति आजाद ने कहा, "कोई विलय नहीं होगा, ये सब गलत खबरें हैं. चुनाव गठबंधन के तौर पर लड़ा जाएगा और गठबंधन बना रहेगा."

'जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ काम करेंगे'

टीएमसी नेता कुणाल घोष ने कहा, "कल्याण बनर्जी को यह तय करने का पूरा अधिकार है कि वे किसका केस लड़ना चाहते हैं. इस पर कोई टिप्पणी नहीं की जा सकती. वे हमारे सीनियर और अनुभवी नेता हैं और ममता बनर्जी के सिपाही हैं. मैं उनकी राय पर कोई विरोधाभास या टिप्पणी नहीं कर रहा हूं. प्रतिमा मंडल ने बेबाकी से कहा है कि वे पार्टी और ममता दीदी के साथ हैं. मैंने (सायोनी घोष के) जो विज़ुअल्स देखे, उनमें एक शख्स ने मास्क पहना हुआ था. मुझे लगता है कि ये विज़ुअल्स कोरोना के वक्त के होंगे क्योंकि आम तौर पर कोई ऐसा काम नहीं करेगा."

Advertisement

उन्होंने आगे कहा कि छिपाने के लिए क्या है? जो हुआ है, वह सही नहीं है. ये लोग टीएमसी के चुनाव चिह्न पर जीते थे और इनसे कहा जाना चाहिए कि वे अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पार्टी कार्यालयों में जाएं और वहां TMC कार्यकर्ताओं का सामना करें. हमें INDIA गठबंधन को और मजबूत करना है. कांग्रेस और TMC मिलकर बीजेपी, केंद्र सरकार और उनकी जन-विरोधी नीतियों के खिलाफ काम करेंगे.

 
---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »