YouTuber Jyoti Malhotra: ज्योति मल्होत्रा के साथ आया पुरी की यूट्यूबर का नाम, ओडिशा के कानून मंत्री बोले- जासूसी कनेक्शन मिला तो कार्रवाई होगी

ओडिशा के कानून मंत्री ने कहा कि यदि पाकिस्तान के लिए जासूसी मामले में राज्य से कोई संबंध पाया गया तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद एक पुरी की यूट्यूबर की भूमिका की जांच चल रही है. संबंधित यूट्यूबर ने खुद को निर्दोष बताया और जांच में पूरा सहयोग देने की बात कही है.

Advertisement
ज्योति मल्होत्रा के साथ आया ओडिशा के यूट्यूबर का नाम ज्योति मल्होत्रा के साथ आया ओडिशा के यूट्यूबर का नाम

aajtak.in

  • भुवनेश्वर,
  • 20 मई 2025,
  • अपडेटेड 11:03 AM IST

ओडिशा के कानून मंत्री पृथ्वीराज हरिचंदन ने सोमवार को कहा कि अगर किसी व्यक्ति का पाकिस्तान के लिए संवेदनशील जानकारी लीक करने के मामले में संबंध पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने कहा कि इस मामले में कोई भी दोषी बख्शा नहीं जाएगा.

पुरी की यूट्यूबर से संपर्क की बात
यह बयान उस समय आया जब एक यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियां उसके ओडिशा कनेक्शन की जांच कर रही हैं. ज्योति को पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को संवेदनशील जानकारी देने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बताया गया है कि ज्योति ने पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर, कोणार्क और चिल्का जैसे जगहों का दौरा किया था और वह एक पुरी की यूट्यूबर से संपर्क में थी.

Advertisement

NIA कर रही जांच
मंत्री हरिचंदन ने कहा, 'यह मामला गंभीर है और राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) इसकी जांच कर रही है. यदि किसी भी ओडिशा निवासी की इसमें संलिप्तता पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. चाहे व्यक्ति सीधे तौर पर जासूसी में शामिल हो या अप्रत्यक्ष रूप से मदद कर रहा हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा.'

ओडिशा अपराध शाखा के आईजीपी सार्थक सारंगी ने बताया, 'हमें पता चला है कि ज्योति मल्होत्रा पुरी की एक यूट्यूबर के संपर्क में थी, लेकिन अब तक कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है. तथ्यों की जांच की जा रही है.'

पुरी की महिला यूट्यूबर ने दी सफाई
पुरी की महिला यूट्यूबर ने सोशल मीडिया पर सफाई देते हुए कहा, 'ज्योति से मेरी सिर्फ यूट्यूब के माध्यम से दोस्त बनी थी. मुझे नहीं पता था कि वह पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रही है. अगर मुझे किसी भी जांच एजेंसी की पूछताछ का सामना करना पड़ा, तो मैं पूरा सहयोग करूंगी. देश सर्वोपरि है. जय हिंद.'

Advertisement

यह मामला अभी जांच के अधीन है और एनआईए हर पहलू की गंभीरता से जांच कर रही है. सरकार ने साफ किया है कि देशद्रोह जैसे मामलों में कोई नरमी नहीं बरती जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »