'दिपके को अमेरिका, रांका को PAK से मिल रही फंडिंग,' केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का दावा

अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका पर मंत्री जितेंद्र सिंह ने विदेशी फंडिंग लेने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि दिपके को अमेरिका के डोनर्स से और रांका को पाकिस्तान के नेताओं और दूसरे लोगों से आर्थिक मदद मिली.

Advertisement
BJP मंंत्री ने CJP पर विदेशी फंडिंग लेकर प्रदर्शन करने का आोरप लगाया है. (File Photo-PTI) BJP मंंत्री ने CJP पर विदेशी फंडिंग लेकर प्रदर्शन करने का आोरप लगाया है. (File Photo-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:43 AM IST

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके और सह-संस्थापक आशुतोष रांका पर विदेशी फंडिंग लेने के आरोप लगाए हैं. उन्होंने दावा किया कि दिपके को अमेरिका में रहने वाले डोनर्स से पैसे मिले, जबकि रांका को पाकिस्तान के नेताओं और दूसरे लोगों से आर्थिक मदद मिली.

मंत्री जितेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि इस फंडिंग का इस्तेमाल भारत में सरकार विरोधी अभियान चलाने और लोगों के बीच गलत नैरेटिव फैलाने के लिए किया जा रहा है.

Advertisement

विदेशी संगठनों से फंडिंग लेने का आरोप

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि ऐसे तत्वों को कथित तौर पर विदेशी सोर्सेज से पैसा मिल रहा है. इनमें भारत विरोधी NGO और देश-विदेश में काम करने वाले संगठन शामिल हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि विदेशी फंडिंग वाले NGO, डीप स्टेट से जुड़े लोग और भारत के हितों के खिलाफ काम करने वाली ताकतें मिलकर गलत नैरेटिव तैयार कर रही हैं.

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कुछ ऐसे नेताओं और एक्टिविस्ट की फंडिंग के स्रोतों पर गंभीर सवाल हैं, जो खुद को जनता की आवाज बताते हैं. उन्होंने अभिजीत दिपके और आशुतोष रांका का नाम लेते हुए अमेरिका और पाकिस्तान से आर्थिक मदद मिलने का दावा किया.

FCRA का किया बचाव

जितेंद्र सिंह ने विदेशी अंशदान विनियमन अधिनियम (FCRA) का बचाव भी किया. उन्होंने कहा कि यह कानून विदेशी फंडिंग के रास्तों को नियंत्रित करने का एक जरिया है. उन्होंने दिपके और रांका को स्वयंभू नेता और एक्टिविस्ट बताते हुए कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं, उन्हें अपनी फंडिंग के स्रोत भी बताने चाहिए. उन्हें यह भी साफ करना चाहिए कि वे अपने अभियानों के लिए पैसा कहां से जुटाते हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'जान हाजिर है...' सौरव दास-आशुतोष रांका की रिहाई पर बोले अभिजीत दिपके, ध्रुव राठी ने बताया 'मॉडर्न डे फ्रीडम फाइटर्स'

केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी चुनावी प्रक्रिया को लेकर गलत जानकारी फैला रही है और अपने नेताओं की राजनीतिक छवि बचाने के लिए 'वोट चोरी' के आरोप लगा रही है. जितेंद्र सिंह ने कहा कि राजनीतिक जमीन खो चुके कुछ लोग लोगों का ध्यान खींचने के लिए नया नैरेटिव बनाने की कोशिश कर रहे हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »