'जितना मर्जी दीजिए, फांसी चढ़ा दीजिए', राज्यसभा में बोलीं जया बच्चन, बोलते-बोलते क्यों हो गईं चुप

जया बच्चन राज्यसभा में ट्रेजरी बेंच के सदस्यों के आपस में बातचीत करने को लेकर भड़क गईं. जया बच्चन ने चेयर से कार्वाई करने की मांग की और ट्रांसजेंडर बिल का विरोध किया.

Advertisement
जया बच्चन ने कहा- टाइम कैसे कम कर देंगे, वेल में चली जाऊंगी (Photo: ITG) जया बच्चन ने कहा- टाइम कैसे कम कर देंगे, वेल में चली जाऊंगी (Photo: ITG)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 25 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 6:11 PM IST

राज्यसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों का संरक्षण (संशोधन)बिल पर बोलने के लिए खड़ी हुईं समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद जया बच्चन ने कहा कि सबसे पहले अपने आपको इधर (विपक्ष) के सभी वक्ताओं के साथ जोड़ती हूं. उन्होंने कहा कि कल रामनवमी है. सभी को रामनवमी की बधाई. जया बच्चन आगे बोलने ही जा रही थीं, कि अचानक चुप हो गईं. चेयर से डिप्टी चेयरमैन पैनल के डॉक्टर दिनेश शर्मा ने उनसे अपनी तरफ देखकर बोलने के लिए कहा.

Advertisement

जया बच्चन ने इस पर कहा कि नहीं नहीं मैं, अभी कोई बात कर रहा है, तो ध्यान वहां जाएगा. मैं बात करूंगी तो आपका ध्यान मेरी तरफ होगा. इस पर चेयर से डॉक्टर शर्मा ने कहा कि बहुत सारे लोग बोलते हैं. उन्होंने सदस्यों से बैठने के लिए कहा. जया बच्चन ने भी कहा- बच्चे, बैठ जाओ. चेयर से दिनेश शर्मा ने कहा कि समय आपका किल हो रहा है. इस पर जया बच्चन ने कहा कि कोई बात नहीं सर. आप लोगों के हाथ में सबका समय है. जितना मर्जी दीजिए, फांसी चढ़ा दीजिए.

उन्होंने आगे कहा कि चढ़ा ही रहे हैं, कमजोर लोगों को. इतना बोलकर जया बच्चन फिर से चुप हो गईं. चेयर से दिनेश शर्मा ने कहा कि आप समय का सदुपयोग कीजिए. जया बच्चन ने ट्रेजरी बेंच की ओर संकेत करते हुए कहा कि आप मुझे टोकिए, उनको मत टोकिए सर. इस पर दिनेश शर्मा ने कहा कि उनको तो पहले ही बोला कि अभी कोई बीच में नहीं बोलेगा. सपा सांसद ने कहा कि आपकी बात नहीं सुनते हैं, तो उनके ऊपर कार्रवाई करिए. आप कुर्सी पर बैठे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'बाहर इनकी बात अलग, सदन में कुछ और...', लोकसभा में पप्पू यादव पर बोले रेल मंत्री

चेयर से दिनेश शर्मा ने कहा कि कभी इधर के लोग नहीं सुनते, कभी उधर के नहीं सुनते. जया बच्चन ने कहा कि सर कभी की बात नहीं कर रही, मैं अभी की बात कर रही हूं. जया बच्चन अभी ये बोल ही रही थीं कि पास की चेयर से किसी ने कहा- टाइम चला जाएगा. जया बच्चन ने कहा कि नहीं, टाइम कैसे चला जाएगा. मैं वेल में चली जाऊंगी. उन्होंने कहा कि आप मेरा टाइम नहीं ले सकते. 

ट्रांसजेंडर की मौजूदगी से असुरक्षित...

जया बच्चन ने कहा कि जिस कम्युनिटी को लेकर चर्चा कर रहे हैं, जिस कम्युनिटी की डिग्निटी को हम खतम करने की बात कर रहे हैं, उनको राम जी का बहुत बड़ा आशीर्वाद था. उन्होंने कहा कि राम जी ने आशीर्वाद दिया था कि हर शुभ अवसर पर आपकी उपस्थिति में कार्य सफल होगा. हमारे यहां परंपरा है कि हर शुभ अवसर पर वो लोग आते हैं. जया बच्चन ने कहा कि उनको पता होता है कि इनके घर में बच्चा होने वाला है. वो मार्क करके जाते हैं और आप उनको दिल से देते हैं. क्योंकि उनका आशीर्वाद बहुत शुभ होता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: शनिवार-रविवार को रहेगी छुट्टी, नहीं चलेगी संसद... किरेन रिजिजू ने राज्यसभा में बताया

उन्होंने कहा कि पुराने जमाने में राजा-महाराजाओं के यहां इनको रखा जाता था महारानियों को, महिलाओं को सुरक्षा देने के लिए. इनके संरक्षण में महिलाएं सुरक्षित महसूस करती थीं. जया बच्चन ने कहा कि लेकिन आज सरकार अचानक इनकी मौजूदगी से असुरक्षित महसूस करने लगी है. यह मेरे लिए आश्चर्यजनक है. उन्होंने कहा कि मुझे ये नहीं समझ आ रहा कि आपके पास इतनी सारी चीजें हैं करने को. बजट सत्र है, उसके ऊपर चर्चा कीजिए. इस स्तर पर यह बिल लाने की क्या अर्जेंसी आ गई थी.

बहुत बड़ी परीक्षा आने वाली है...

सपा सांसद जया बच्चन ने कहा कि इसे क्यों गहराई से नहीं देखा जा सकता. सबसे महत्वपूर्ण यह है कि हमें इन दो सदनों में इस समुदाय के प्रतिनिधित्व की जरूरत है. उनको बनाकर लाइए नॉमिनेटेड मेंबर. उन्होंने कहा कि उनकी तकलीफ, उनके दर्द, उनकी व्यथा, उनके सर्वाइवल को सुनिए और उसके बाद ये बिल लेकर आइए. पिछले 10 वर्षों में 10 में से सात बिल जेपीसी को भेजे गए. जया बच्चन ने कहा कि पिछले पांच वर्षों की बात करें तो 10 में से दो बिल जेपीसी को गए हैं. क्या हम जेपीसी की क्षमता पर शक कर रहे हैं.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 'कौन BJP के लोग दारू-सिगरेट नहीं पीते?', राज्यसभा में क्यों भड़के संजय सिंह

उन्होंने कहा कि आप हर चीज को मार्जिनलाइज कर रहे हैं. मत करिए. आवाज को सुनिए, समझिए. बहुत बड़ी परीक्षा आपके सामने आने वाली है. जया बच्चन ने कहा यह बिल सेल्फ डिक्लेरेशन के प्रावधान को खत्म करता है, जो संवैधानिक अधिकार का उल्लंघन है. उन्होंने सत्तापक्ष की ओर संकेत करते हुए कहा कि न बुद्धिजीवी हैं, न हृदयजीवी. जया बच्चन बोल ही रही थीं कि चेयर से डॉक्टर दिनेश शर्मा ने अगले वक्ता के रूप में अब्दुल वहाब का नाम ले लिया. जया बच्चन ने कहा कि अब्दुल वहाब को मैंने पानी पिलाया, बैठ जाइए. इस पर चेयर से दिनेश शर्मा ने कहा कि नहीं, पानी आपने डॉक्टर जॉन ब्रिटास को पिलाया है.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement