कश्मीर जा रही बस पर हरियाणा में फेंके गए ईंट-पत्थर, भड़के CM उमर, बोले- तुरंत एक्शन हो

जम्मू-कश्मीर नंबर की एक स्लीपर बस पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास पथराव की घटना हुई जिसमें एक बुजुर्ग यात्री घायल हुआ. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर नाराजगी जताई और हरियाणा सरकार से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की.

Advertisement
दिल्ली से श्रीनगर जा रही कश्मीर की बस पर पथराव (Photo: PTI X) दिल्ली से श्रीनगर जा रही कश्मीर की बस पर पथराव (Photo: PTI X)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 12:31 PM IST

जम्मू-कश्मीर नंबर की एक स्लीपर बस पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास पथराव की घटना सामने आई है. इस घटना में एक बुजुर्ग यात्री को चोटें आई हैं. जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना पर नाराजगी जाहिर की है. उमर अब्दुल्ला ने X पर पोस्ट करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और हरियाणा पुलिस से मामले में कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने इस घटना को नफरत से प्रेरित बताया है.

Advertisement

जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि दिल्ली से श्रीनगर जा रही कश्मीर की एक बस पर हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास पत्थर और ईंटें फेकें गए. इस घटना में एक बुजुर्ग व्यक्ति घायल हुआ है. मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हरियाणा सरकार द्वारा कार्रवाई किए जाने की उम्मीद जताई है. उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण घटना बताया है.

उमर अब्दुल्ला ने कहा कि जम्मू-कश्मीर सरकार प्रभावित यात्रियों के साथ खड़ी है और स्थिति पर बारीकी से नजर रख रही है.

वहीं, नेशनल कॉन्फ्रेंस के प्रवक्ता इमरान नबी डार ने इस घटना को हेट क्राइम यानी नफरत से प्रेरित अपराध करार दिया है. उन्होंने X पर पोस्ट करते हुए कहा कि यह घटना हेट क्राइम जैसी लगती है. 

इमरान नबी डार ने बताया कि इस हमले में एक बुजुर्ग कश्मीरी व्यक्ति घायल हुआ है. उनके मुताबिक, उनका परिवार फिलहाल काफी डरा हुआ है. उन्होंने इसे बेगुनाह लोगों पर जानलेवा हमला बताया. और इसकी कड़ी निंदा की. डार ने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. 

Advertisement

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक यूजर ने इसका वीडियो भी शेयर किया है. इसमें 'स्टार वर्ल्ड वेंचर्स' की लग्जरी स्लीपर बस को काफी नुकसान दिखाई दे रहा है. यूजर ने दावा किया है कि इस घटना में बस को काफी नुकसान हुआ, बस की खिड़कियां टूट गई, टेल लाइट क्षतिग्रस्त हो गई और लाइसेंस प्लेट मुड़ गई. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »