ट्रेन के 'सुहागरात कोच' मामले में बढ़ा बवाल, Video वायरल होने के बाद TC सस्पेंड

भारतीय रेलवे की ट्रेन के 1AC कोच को सजाने को लेकर प्रशासन ने एक्शन लिया है. एक निजी डेकोरेटर के अनाधिकृत रूप से केबिन में एंट्री लेने और इसे सजाने को लेकर टिकट चेकर को सस्पेंड कर दिया गया है. रेलवे प्रशासन ने इसे सुरक्षा की गंभीर चूक माना है और विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.

Advertisement
कपल ने 1AC केबिन को सुहागरात के कमरे की तरह सजाया था. (Photo- X) कपल ने 1AC केबिन को सुहागरात के कमरे की तरह सजाया था. (Photo- X)

पीयूष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 9:19 PM IST

भारतीय रेलवे की एक ट्रेन के 1AC कोच के एक केबिल को सजाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है. सोशल मीडिया पर सुहागरात के कमरे की तरह सजे केबिन का वीडियो वायरल होने के बाद अब रेलवे प्रशासन ने संबंधित TC (टिकट चेकर) को सस्पेंड कर दिया है.

दरअसल ये मामला 6 जुलाई 2026 का है जब ट्रेन संख्या 11002 नंदीग्राम एक्सप्रेस में सफर कर रहे एक कपल ने अपने सफर को खास बनाने के लिए ऑनलाइन एक निजी डेकोरेटर को काम पर रखा था. इस डेकोरेटर ने ट्रेन के भीतर जाकर उनके पूरे केबिन को सुहागरात के कमरे की तरह सजाया.

Advertisement

वीडियो के सामने आने के बाद रेलवे प्रशासन हरकत में आ गया है. रेलवे ने इस मामले को सुरक्षा के लिहाज से एक गंभीर चूक माना है. इस लापरवाही के आरोप में संबंधित स्टाफ को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करते हुए पूरे मामले की विस्तृत विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

रेलवे सूत्रों के मुताबिक, यात्रियों को अपने केबिन को सजाने पर रेलवे को कोई आपत्ति नहीं है. अगर कोई यात्री पूरा केबिन बुक करता है और उसे खुद सजाता है, तो रेलवे का इससे कोई लेना-देना नहीं होता. ये पूरी तरह से यात्रियों का अपना हक है कि वो किस तरह से सफर करना चाहते हैं. ये किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं माना जाता है.

यह भी पढ़ें: 'सुहागरात कोच' के वायरल वीडियो पर उठा सवाल, रेलवे ने बताया- यह गलत नहीं

Advertisement

अनाधिकृत प्रवेश को माना बड़ी चूक

लेकिन इस मामले में असल विवाद बाहरी डेकोरेटर के ट्रेन के भीतर आने को लेकर खड़ा हुआ है. रेलवे प्रशासन का कहना है कि उस निजी डेकोरेटर का ट्रेन के फर्स्ट एसी कोच के भीतर जाना पूरी तरह से अनाधिकृत था. बिना इजाजत के किसी बाहरी व्यक्ति का वीआईपी कोच में प्रवेश करना सुरक्षा के नियमों के खिलाफ है.

रेलवे ने कहा है कि जांच की रिपोर्ट आने के बाद जो भी सच सामने आएगा, उसी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »