'सुहागरात कोच' के वायरल वीडियो पर उठा सवाल, रेलवे ने बताया- यह गलत नहीं

इंटरनेट पर एक ट्रेन का 1एसी केबिन काफी वायरल हो रहा है और लोगों ने इसे 'सुहागरात कोच' नाम दे दिया है. क्योंकि, इसमें पूरे केबिन को गुलाब के फूलों से इतने मनमोहक तरीके से सजाया गया है कि पहली बार इसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे.

Advertisement
ट्रेन के 1एसी केबिन को बना दिया सुहागरात स्पेशल कोच (Photo - X/@Madan_Chikna) ट्रेन के 1एसी केबिन को बना दिया सुहागरात स्पेशल कोच (Photo - X/@Madan_Chikna)

पीयूष मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 08 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 3:48 PM IST

सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में ट्रेन के एक 'सुहागरात कोच' की झलक दिखाई गई है. दरअसल, ट्रेन के 1एसी कोच में एक केबिन को किसी ने सुहागरात की सेज की तरह डेकोरेट कर रखा है. इस तरह से हनीमून सुइट की तरह डेकोरेटेड 1एसी केबिन का वीडियो वायरल होते ही इस पर सवाल भी उठने लगे. 

Advertisement

काफी लोगों ने यह सवाल उठाया कि क्या किसी ट्रेन के कोच को इस तरह से सजाया जा सकता है? इस पर रेलवे का जवाब भी आया है. चलिए जानते हैं क्या है ये मामला और रेलवे ने इस पर क्या कहा. 

इंटरनेट पर ट्रेन के 1एसी केबिन चलते-फिरते हनीमून सुइट या सुहागरात की सेज की तरह सजाने वाला वीडियो ने काफी लोगों का ध्यान खींचा है. इस वीडियो को लोग खूब शेयर कर रहे हैं. वहीं इस वायरल वीडियो पर लोगों ने सवाल उठाए हैं कि क्या ट्रेन के अंदर इस तरह की सजावट उचित है. वहीं काफी लोगों ने इसकी प्रशंसा भी की है. 

वीडियो में दिखाया गया है कि एक ट्रेन के 1एसी कोच में एक केबिन के अंदर जाते ही वहां का नजारा किसी हनीमून सुइट की तरह दिखता है. पूरे केबिन को रंग-बिरंगे गुब्बारे, लेस और गुलाब के फूलों से सजाया गया है. केबिन की अंदरूनी दीवार पर ढेर सारे गुलाब के फूल चिपकाए गए हैं. नीचे फर्श को गुलाब व अन्य फूलों की पंखुड़ियों से ढक दिया गया है. 

Advertisement

केबिन की सीलिंग से ढेर सारे गुब्बारे चिपाकाए गए हैं. बर्थ पर भी गुलाब की पंखुड़ियों से हार्ट शेप बनाया गया है. इसके साथ ही दीवारों पर लाइटिंग भी की गई है. दीवारों पर फूलों के बीच- बीच में छोटे- छोटे लाइट्स लगे हैं.  केबिन के अंदर रखे बिन को गुलदस्ते का रूप दे दिया गया है. इसके साथ ही केबिन की दीवार पर 'आई लव यू' भी लिखा हुआ है. पूरा केबिन काफी मनमोहक तरीके से सजा हुआ दिखाई दे रहा था.

यह पूरा डेकोरेशन एक पैसेंजर ने अपने पार्टनर को सरप्राइज देने के लिए किया था. इस डेकोरेशन की सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है. वहीं कुछ लोगों ने भारतीय रेल और रेल मंत्री को टैग करते हुए सवाल भी किया है और सफाई मांगी है कि क्या किसी ट्रेन के डिब्बे में कोई यात्री ऐसी सजावट कर सकता है. क्या यह रेलवे के सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े नहीं करता है. 

यह भी पढ़ें: यहां सड़क पर खड़ी स्कूल बस के बगल से मत निकलना, कट जाएगा 21 हजार का चालान

रेलवे के नियमों के तहत 1एसी के केबिन पैसेंजर को प्राइवेसी की सुविधा देते हैं.  हालांकि, रेलवे के नियम के तहत यात्रा के दौरान पूरी केबिन यात्री के लिए रिजर्व रहती है. इसलिए वह पूरे केबिन में अपने तरीके से यात्रा कर सकते हैं और इसके तहत अपने केबिन को अपने कंफर्ट के हिसाब से सजा सकते हैं. 

Advertisement

रेलवे का कहना है कि अगर आप कोई शख्स स्पेशल केबिन बुक करता है और उसे खुद सजाता है, तो इसमें रेलवे की कोई भूमिका नहीं है. यह यात्रियों की अपनी मर्जी है कि वे कैसे यात्रा करना चाहते हैं.यह किसी भी कानून का उल्लंघन नहीं है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »