हिंडन एयरबेस पर तेजस ने दिखाया दम, एयरफोर्स डे के लिए जारी है रिहर्सल

इस बार एयर फोर्स डे फ्लाइ पास्ट में कुल 56 एयरक्राफ्ट उड़ान भरेंगे. जबकि पिछले साल ये संख्या 51 ही थी. इनमें इस बार फ्रांस से आया राफेल लड़ाकू विमान भी शामिल होगा. 

Advertisement
तेजस ने दिखाया दम (फाइल फोटो, PTI) तेजस ने दिखाया दम (फाइल फोटो, PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 11:21 AM IST
  • इंडियन एयरफोर्स डे के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल
  • हिंडन एयरबेस पर होगा फ्लाइ पास्ट

देश की शान वायु सेना इस गुरुवार को अपना 88वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है. गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर इस मौके पर फ्लाइ पास्ट के साथ बड़े कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा. कोरोना संकट के चलते इस बार कार्यक्रम में कुछ बदलाव होंगे. दूसरी तरफ फ्लाइ पास्ट की तैयारियां शुरू हो गई हैं. 

मंगलवार को गाजियाबाद के आसमान में वायु सेना के लाइट कॉम्बेट एयरक्राफ्ट तेजस ने उड़ान भरी और अपनी ताकत दिखाई. आज फ्लाइ पास्ट का फुल ड्रेस रिहर्सल चल रहा है, इस दौरान पूरी तैयारी के साथ वायु सेना के अफसर अपनी ताकत का अहसास करा रहे हैं. 

Advertisement


तेजस के अलावा आज आसमान में कई अन्य एयरक्राफ्ट के द्वारा फ्लेयर्स भी दागे गए, जिनसे आसमान धुआं-धुआं हो गया. आपको बता दें कि इस बार एयर फोर्स डे फ्लाइ पास्ट में कुल 56 एयरक्राफ्ट उड़ान भरेंगे. जबकि पिछले साल ये संख्या 51 ही थी. इनमें इस बार फ्रांस से आया राफेल लड़ाकू विमान भी शामिल होगा. 


इंडियन एयरफोर्स की स्थापना 8 अक्टूबर, 1932 को हुई थी, तब से हर साल 8 तारीख को इसका जश्न मनाया जाता है. इस बार वायुसेना अपना 88वां स्थापना दिवस मनाएगा. हर साल की तरह इस बार भी ये फ्लाइ पास्ट गाजियाबाद के हिंडन एयरबेस पर मनाया जाएगा. 

Advertisement

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »