भारत की नई कूटनीतिक पहल, पड़ोसी देशों में राजनीतिक दिग्गजों को सौंपी जाएगी अहम जिम्मेदारी

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत सरकार ने पड़ोसी देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए एक नई रणनीति अपनाई है. इसके तहत आठ से नौ महत्वपूर्ण देशों में वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं को उच्चायुक्त या राजनीतिक दूत के रूप में नियुक्त किया जाएगा.

Advertisement
भारत की बड़ी कूटनीतिक पहल. (Photo: Reuters) भारत की बड़ी कूटनीतिक पहल. (Photo: Reuters)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 30 जून 2026,
  • अपडेटेड 10:14 AM IST

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत सरकार ने अपने पड़ोसी देशों के साथ द्विपक्षीय संबंधों को रणनीतिक रूप से और मजबूत करने की एक व्यापक योजना तैयार की है. बताया जा रहा है कि इसके तहत आठ से नौ महत्वपूर्ण देशों में राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले वरिष्ठ नेताओं को उच्चायुक्त या राजनीतिक दूत नियुक्त किया जाएगा.

सूत्रों का कहना है कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच भारत सरकार पड़ोसी देशों के साथ अपने रिश्तों को और रिश्तों को और मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है. इस रणनीतिक के तहत सरकार महत्वपूर्ण 8-9 पड़ोसी देशों में वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं को उच्चायुक्त (High Commissioner) या राजनीतिक दूत (Political Envoy) के रूप में नियुक्त करने पर विचार कर रही है.

Advertisement

बांग्लादेश की तर्ज पर होगी नियुक्ति

सरकार ने इस नई कूटनीतिक रणनीति को धरातल पर उतारने के लिए सबसे पहला कदम उठाते हुए वरिष्ठ नेता दिनेश त्रिवेदी को बांग्लादेश में भारत का उच्चायुक्त नियुक्त कर दिया है. सूत्रों के मुताबिक, बांग्लादेश की तरह ही नेपाल और श्रीलंका जैसे रणनीतिक रूप से अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील पड़ोसी मुल्कों में भी राजनीतिक पृष्ठभूमि वाले कद्दावर चेहरों को प्रतिनिधियों की नियुक्ति की तैयारियां की जा रही है.

'नेबरहुड फर्स्ट' नीति को मिलेगी नई ताकत

इस पूरे कूटनीतिक बदलाव का एकमात्र उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 'नेबरहुड फर्स्ट' यानी 'पड़ोसी पहले' की विदेश नीति को और ज्यादा आक्रामक तथा प्रभावी बनाना है.

सरकार का मानना है कि जिन नेताओं के पास अंतरराष्ट्रीय मामलों और विशेष रूप से इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की गहरी समझ है, वो भारत के रणनीतिक हितों को ज्यादा मजबूती से आगे बढ़ा सकेंगे और विपरीत वैश्विक परिस्थितियों में देश के संदेश को सही ढंग से पड़ोसी देशों तक पहुंचा सकेंगे.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »