ऑक्सीजन की किल्लत दूर करने के लिए अब वायु सेना की मदद लेने की तैयारी, विदेश से मंगाए जाएंगे कंटेनर्स

दूसरों देशों से ऑक्सीजन कंटेनर्स लाने के लिए केंद्र सरकार वायुसेना की मदद ले सकती है. सरकार विदेशों से कंटेनर्स लाने के लिए भारतीय वायु सेना के उपयोग का विकल्प तलाश रही है. जल्द ही देश में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए विदेश से कंटेनर्स लाने के लिए वायुसेना का इस्तेमाल किया जा सकता है. 

Advertisement
ऑक्सीजन सिलेंडर (सांकेतिक तस्वीर) ऑक्सीजन सिलेंडर (सांकेतिक तस्वीर)

अभिषेक भल्ला

  • नई दिल्ली ,
  • 21 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 8:14 AM IST
  • कोरोना संकट के बीच ऑक्सीजन की किल्लत
  • विदेश से ऑक्सीजन कंटेनर्स मंगाने की तैयारी में सरकार
  • वायुसेना के विमानों की ली जा सकती है मदद

देश में कोरोना संकट के बीच ऑक्सीजन की किल्लत हो रही. इस बीच विदेश से ऑक्सीजन कंटेनर्स लाने के लिए अब वायुसेना की तैनाती की जाएगी. सूत्रों के मुताबिक, दूसरों देशों से ऑक्सीजन कंटेनर्स लाने के लिए केंद्र सरकार वायुसेना की मदद ले सकती है. सरकार विदेशों से कंटेनर्स लाने के लिए भारतीय वायु सेना के उपयोग का विकल्प तलाश रही है. ऐसे में देश में ऑक्सीजन सप्लाई के लिए कंटेनर्स लाने के लिए वायुसेना का इस्तेमाल किया जा सकता है. 

Advertisement

सूत्रों का कहना है कि ऑक्सीजन उपलब्ध है, लेकिन उसे ले जाने के लिए उपयोग किए जाने वाले कंटेनरों की बढ़ती कमी के कारण ट्रांसपोर्टेशन एक बड़ी समस्या है. ऐसे में वायुसेना की मदद से कंटेनर्स को विदेश से लाया जाएगा. जिससे देश के अंदर कोरोना संकट के दौर में ऑक्सीजन सप्लाई को तेज करने मदद मिलेगी. 

मालूम हो कि भारतीय वायु सेना ने कोरोना संकट के बीच देश के विभिन्न हिस्सों में ऑक्सीजन कंटेनर, सिलेंडर, दवा, हेल्थ उपकरण आदि की सप्लाई में मदद की है. दिल्ली के कोविड केंद्रों के लिए बैंगलोर से DRDO के ऑक्सीजन कंटेनरों को भी एयरलिफ्ट किया है. DRDO भी अस्पताल आदि के निर्माण में सहयोग दे रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को सभी रक्षा प्रतिष्ठानों को प्रयासों में तेजी लाने और देश भर में लोगों की हर संभव मदद पहुंचाने का निर्देश दिया था. 

Advertisement

गौरतलब है कि देश में इस वक्त ऑक्सीजन की भारी किल्लत चल रही है. दिल्ली, महाराष्ट्र समेत कई राज्य केंद्र से गुहार लगा रहे हैं. इस बीच खबर आई है कि पिछले साल अप्रैल से इस साल जनवरी के बीच ऑक्सीजन का निर्यात दोगुना बढ़ा है. हालांकि, इस पर सरकार के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों की सफाई भी आई है. खबर ये थी कि अप्रैल से जनवरी 2021 के बीच भारत से ऑक्सीजन का निर्यात दोगुना होकर 9,301 टन तक पहुंच गया.  

दिल्ली में ऑक्सीजन की भारी मांग है और इस वजह से कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी देखी जा रही है. फिलहाल केंद्र ने दिल्ली के लिए ऑक्सीजन का कोटा बढ़ा दिया है. केंद्र सरकार ने आज (बुधवार) दिल्ली के लिए 378 मीट्रिक टन से रोजाना का कोटा बढ़ाकर 480 मीट्रिक टन कर दिया.  

उधर, दिल्ली के एक अस्पताल में ऑक्सीजन के कमी के मुद्दे पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई, जिसमें कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई. कोर्ट ने कहा कि इंडस्ट्रियल इंडस्ट्री में इस्तेमाल होने वाली ऑक्सीजन को तुरंत रोका जाए. लोगों को मरने के लिए यूं ही नहीं छोड़ा जा सकता. आप उनकी जान बचाने के लिए क्या कर रहे हैं. 

हाईकोर्ट ने केंद्र को फटकार लगाते हुए कहा कि आपको डिमांड और सप्लाई का कोई अंदाज़ा क्यों नहीं है? केंद्र ऑक्सीजन जल्द से जल्द अस्पतालों में भेजने के लिए रोड पर डेडिकेटेड कॉरिडोर बनाए और अगर संभव हो तो ऑक्सीजन को एयरलिफ्ट कराया जाए.  

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »