'पुजारी ने मुझ पर किया काला जादू', शक के चलते बाप-बेटे को उतारा मौत के घाट

आरोपी ने साल 2016 में पुलिस की भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था. तब पुजारी ने उससे 6 लाख रुपये लेकर कथित रूप से ऐसी पूजा कराई थी जिससे उसकी नौकरी लग जाए. पुजारी ने उससे किसी और को 12.50 लाख रुपये भी दिलवाए थे. लेकिन इस सब के बाद भी आरोपी की नौकरी नहीं लगी.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

aajtak.in

  • ,
  • 19 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 2:06 PM IST

हैदराबाद की राचाकोंडा पुलिस ने बताया कि उन्होंने 75 साल के पुजारी और उनके बेटे की हत्या की गुत्थी को सुलझा लिया है. इस हत्या के पीछे अंधविश्वास है. पुलिस ने बताया कि 31 साल का आरोपी पुजारी को लंबे समय से जानता था. उसे यह विश्वास था कि यदि पुजारी उसके लिए एक खास पूजा कराए, तो वह कुछ भी हासिल कर सकता है.

Advertisement

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने साल 2016 में पुलिस की भर्ती परीक्षा में हिस्सा लिया था. तब पुजारी ने उससे 6 लाख रुपये लेकर कथित रूप से ऐसी पूजा कराई थी, जिससे उसकी नौकरी लग जाए. पुजारी ने उससे किसी और को 12.50 लाख रुपये भी दिलवाए थे. इस सब के बाद भी आरोपी की नौकरी नहीं लगी तो उसने उस शख्स से अपने 12.50 लाख रुपये वापस लौटाने का दबाव बनाया. शख्स ने 10 लाख रुपये कैश और 2.50 लाख का चेक उसे दे दिया, लेकिन पुजारी ने उसे 6 लाख रुपये लौटाने से इनकार कर दिया.

'पुजारी ने किया था काला जादू'

न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, इसके बाद आरोपी वित्तीय दिक्कतों से जूझने लगा और इस समस्या से निकलने के लिए भी उसने कई जगह पूजा-पाठ में पैसे लगा दिए. वह मार्च 2021 से पुजारी से अपने 6 लाख रुपये वापस मांग रहा था लेकिन वह इसे टाले जा रहा था.

Advertisement

आरोपी को ऐसा यकीन हो गया कि उसके बीमार होने, वित्तीय दिक्कतों, कानून मामलों में फंसने और पूर्णमासी की रात अधिक परेशान हो जाने के पीछे पुजारी का हाथ है क्योंकि वह पैसे न लौटाने के लिए उस पर काला जादू कर रहा है.

साथियों के साथ मिलकर बनाया हत्या का प्लान

इसके बाद उसने कुछ लोगों की मदद से पुजारी की हत्या का प्लान बनाया. फिर 14 अक्टूबर को उसने कुछ साथियों के साथ मिलकर पुजारी और उसके बेटे पर उसके घर पर जाकर हमला कर दिया. दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने जानकारी दी कि जांच के बाद आरोपी और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »