गृहमंत्री अमित शाह ने ट्रॉमा सेंटर में की पुलिसकर्मियों से मुलाकात, 26 जनवरी पर हुई हिंसा में हुए थे घायल

गृहमंत्री अमित शाह गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी में हुई हिंसा में घायल पुलिस कर्मियों का हालचाल पूछने बृहस्पतिवार को दिल्ली के सिविल लाइन स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर पहुंचे.

Advertisement
गृहमंत्री अमित शाह घायलों से मिलते हुए गृहमंत्री अमित शाह घायलों से मिलते हुए

जितेंद्र बहादुर सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 28 जनवरी 2021,
  • अपडेटेड 3:29 PM IST
  • तीरथ राम अस्पताल का भी दौरा
  • सुश्रुत ट्रामा सेंटर में अभी दो पुलिसकर्मी
  • कल 64 पुलिसकर्मियों को यहाँ लाया गया था

गृहमंत्री अमित शाह गणतंत्र दिवस के मौके पर राजधानी में हुई हिंसा में घायल पुलिस कर्मियों का हालचाल पूछने बृहस्पतिवार को दिल्ली के सिविल लाइन स्थित सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर पहुंचे.

26 जनवरी को किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा में घायल पुलिस अधिकारी और जवानों को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर समेत दिल्ली के कई अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

दोपहर 12 बजे के करीब पहुंचे अस्पताल

Advertisement

गृहमंत्री अमित शाह करीब 12 बजे सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर पहुंचे. इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी. वहां पर घायलों के साथ मुलाकात करने के बाद शाह तीरथ राम अस्पताल के लिए रवाना हो गए.

 

64 पुलिसकर्मियों कराए गए थे भर्ती

कल 64 पुलिसकर्मियों को सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर लाया गया था. इसमें 41 पुलिसकर्मियों एमएलसी हुई थी. जबकि 39 को देर रात तक यहां डिस्चार्ज कर दिया गया था. अभी यहां दो पुलिसकर्मियों को रखा गया है. एक कॉन्सटेबल राजा इस समय आईसीयू में है.

देखें आजतक लाइव टीवी


उपराज्यपाल बैजल भी पहुंचे सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर
दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल भी घायल पुलिसकर्मियों से मिलने अस्पताल पहुंचे. अस्पताल से निकलते वक्त उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि उन्होंने कहा दिल्ली पुलिस के जवानों के साथ जो भी हुआ गलत हुआ है. अभी दोनों जवान जो सुश्रुत ट्रॉमा सेंटर में भर्ती हैं उनकी हालत ठीक है.

Advertisement

लुकआउट नोटिस पर बैजल बोले

इस दौरान जब बैजल से लुकआउट नोटिस के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस अपना काम कर रही है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »