हरियाणा पुलिस विभाग में फेरबदल, कमिश्नर समेत 17 IPS और 3 HPS अधिकारियों के तबादले

हरियाणा सरकार ने पुलिस विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले और पोस्टिंग के आदेश जारी किए हैं. इस फेरबदल में 17 IPS और 3 HPS अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं. ये सभी तबादले हरियाणा सरकार के गृह विभाग द्वारा रविवार रात जारी किए गए.

Advertisement
हरियाणा में 17 आईपीएस अफसरों का तबादला. (Photo: Representational) हरियाणा में 17 आईपीएस अफसरों का तबादला. (Photo: Representational)

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 18 मई 2026,
  • अपडेटेड 3:14 PM IST

हरियाणा सरकार के गृह विभाग ने रविवार को पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल करते हुए 17 आईपीएस (IPS) और तीन एचपीएस (HPS) अधिकारियों के तबादले और नियुक्ति के आदेश जारी किए है. इस बड़े फेरबदल के तहत गुरुग्राम के पुलिस कमिश्नर को भी बदल दिया गया है.

एजेंसी के मुताबिक, हरियाणा सरकार के गृह विभाग द्वारा जारी सूची में कई अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है.

Advertisement

सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सिबाश कबीराज को गुरुग्राम का नया पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया है. वह विकास अरोड़ा की जगह लेंगे. विकास अरोड़ा जुलाई 2024 से गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर के पद पर थे. अब उन्हें पंचकुला में एडीजीपी (प्रशासन) के पद पर पोस्टिंग दी गई है. 1999 बैच के आईपीएस अधिकारी सिबाश कबीराज पहले पंचकुला के पुलिस कमिश्नर थे और साइबर तथा स्टेट क्राइम रिकॉर्ड का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रहे थे.

इसके अलावा करनाल रेंज के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) एम रवि किरण का तबादला कर उन्हें स्टेट विजिलेंस और एंटी-करप्शन ब्यूरो के (ADGP) पद पर तैनात किया गया है. वह चारु बाली की जगह पदभार संभालेंगे. चारु बाली एडीजीपी, रिक्रूट ट्रेनिंग सेंटर (RTC), भोंडसी (गुरुग्राम) का प्रभार संभाल रहीं थी और अब एडीजीपी, भोंडसी पुलिस कॉम्प्लेक्स, गुरुग्राम का कार्यभार संभालेंगी.

Advertisement

साथ ही हिसार रेंज के एडीजीपी केके राव का तबादला एडीजीपी, आरटीसी, भोंडसी के पद पर कर दिया गया है. पंचकुला स्थित राज्य अपराध शाखा के पुलिस महानिरीक्षक राकेश कुमार आर्य का तबादला अपराध शाखा (मुख्यालय) के आईजीपी के रूप में कर दिया गया है, जिससे संजय कुमार को इस पद से मुक्त कर दिया गया है.

पंचकुला स्थित सीआईडी (मुख्यालय) के आईजीपी अशोक कुमार का तबादला करनल रेंज के आईजीपी के रूप में कर दिया गया है, जहां वे एम रवि किरण की जगह लेंगे.

एसएस भोरिया, एसपी, कानून और व्यवस्था, पुलिस मुख्यालय, पंचकुला, अब एसपी, एसटीएफ, पंचकुला और एसपी, कमांडो, नेवाल, करनाल होंगे.

हरियाणा के गृह विभाग ने आईपीएस अधिकारियों के साथ-साथ तीन हरियाणा पुलिस सेवा (HPS) अधिकारियों के भी तबादले किए हैं., जिसमें प्रमुख रूप से सिद्धार्थ ढांडा शामिल हैं. उन्हें एसपी, टेलीकॉम, पंचकुला से अब एसपी, स्टेट क्राइम ब्रांच (मुख्यालय) के पद पर तैनात किया गया है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement