ग्रेटर नोएडा के खातों से झारखंड ट्रांसफर हुए पैसे! PNB केस में अब तक 37 शिकायतें दर्ज

ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक से खाताधारकों के करीब ₹22 करोड़ रुपये गायब होने का मामला सामने आया है. नोएडा पुलिस ने बताया कि अब तक 37 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है.

Advertisement
एक बैंक अधिकारी के मुताबिक, तीन खाताधारकों का पैसा वापस लौटाया जा चुका है. एक बैंक अधिकारी के मुताबिक, तीन खाताधारकों का पैसा वापस लौटाया जा चुका है.

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 30 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:16 PM IST

ग्रेटर नोएडा के पंजाब नेशनल बैंक (PNB) से खाताधारकों के पैसों के गायब होने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि पैसे झारखंड के खाते में ट्रांसफर किए गए. नोएडा पुलिस के अनुसार, इस संबंध में अब तक 37 लोगों ने शिकायत दर्ज कराई है. माना जा रहा है कि खातों से करीब 22 करोड़ रुपये गायब हुए हैं, जिसकी जांच जारी है. 

Advertisement

पुलिस ने बैंक से तमाम दस्तावेज मांगे हैं और बैंक के किसी कर्मचारी की संलिप्तता का भी संदेह जताया जा रहा है. जांच में यह बात सामने आई है कि पैसे झारखंड के खाते में ट्रांसफर किए गए. बैंक की एक कर्मचारी भी झारखंड की ही रहने वाली थी, पुलिस हर पहलू से मामले की पड़ताल कर रही है.

पंजाब नेशनल बैंक की ओर से इस पूरे मामले की शिकायत सीबीआई (CBI) को दे दी गई है. एक बैंक के अधिकारी ने बताया कि हमने सभी स्टाफ को हटा दिया है.
 
बैंक अधिकारी ने कहा कि जिन भी खाताधारकों के पैसे गए हैं, उन सभी को पैसे लौटाए जाएंगे. अब तक तीन खाताधारकों का पैसा वापस लौटाया जा चुका है.

इस बीच, ग्राहकों का आरोप है कि उनकी फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) समय से पहले बंद कर दी गईं और बिना मंजूरी के रकम दूसरे खातों में ट्रांसफर की  गई. यह मामला ग्रेटर नोएडा के सेक्टर पाई-1 स्थित पीएनबी शाखा का बताया जा रहा है.

Advertisement

खाताधारकों का कहना है कि जब वे बैंक कर्मचारियों से खाते की एंट्री और लेनदेन का ब्योरा अपडेट करने के लिए कहते थे, तो उन्हें रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) का ऑडिट चलने की बात बताई जाती थी.

ग्राहकों का आरोप है कि खाते का ब्योरा अपडेट नहीं होने के चलते वे कथित गड़बड़ी को समय रहते समझ पाए. ग्राहकों के अनुसार, बैंक की ओर से उनकी रकम लौटाने का भरोसा दिया गया है. उनका कहना है कि जब तक पैसे वापस नहीं मिलते, तब तक उनकी चिंता बनी रहेगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »