MSP पर एक कमेटी बना सकती है केंद्र सरकार, रविवार की बैठक में किसान संगठनों को दिया जाएगा प्रस्ताव

सरकार और किसान संगठनों के बीच अभी तक तीन दौर की बातचीत हो चुकी है लेकिन कोई सफलता नहीं मिली. किसान नेताओं और सरकार के बीच इससे पहले 8, 12 और 15 फरवरी को बैठक हुई थी. अब रविवार को होने वाली बैठक में सबकी नजरें टिकी हुई हैं.

Advertisement
रविवार की बैठक में किसानों को कमेटी का ऑफर दे सकती है सरकार रविवार की बैठक में किसानों को कमेटी का ऑफर दे सकती है सरकार

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 17 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 1:09 PM IST

आज किसानों के आंदोलन का 5वां दिन है. इस बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने चेतावनी भरे लहजे में कहा है कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो आने वाले दिनों में किसान आंदोलन और तेज होगा. वहीं दूसरी तरफ केंद्रीय कृषि मंत्री अर्जुन मुंडा ने उम्मीद जताई है कि रविवार को किसान संगठनों के साथ होने वाली बैठक में समाधान निकलेगा. उन्होंने कहा कि हम जल्द ही कोई समाधान निकाल लेंगे. इस बीच खबर आ रही है कि केंद्र सरकार किसानों को एमएसपी पर कमेटी बनाने का प्रस्ताव दे सकती है.

Advertisement

सरकार देगी प्रस्ताव

सूत्रों के मुताबिक, रविवार को किसान संगठनों के साथ बातचीत में सरकार MSP समेत अन्य मुद्दों पर सरकार के प्रतिनिधियों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों की कमेटी बनाने का प्रस्ताव दे सकती हैं. कमेटी में सदस्यों के लिए किसान संगठनों से उनके प्रतिनिधियों के नाम मांगे जाएंगे.

सरकार का मानना हैं कि किसानों की मांगों पर सभी स्टेक होल्डर्स (राज्य सरकारे और अन्य सरकारी और ग़ैर सरकारी संगठन) जो कृषि क्षेत्र में काम करते हैं, उनसे बात करनी पड़ेगी. सरकार का मानना हैं पिछली बार किसान कमेटी में किसान संगठनों ने संजय अग्रवाल के नेतृत्व में बनाई गई कमेटी में अपने प्रतिनिधियों के नाम नहीं दिए थे. वहीं भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने आज सिसौली में पंचायत बुलाई है जिसमें पांच राज्यों के पदाधिकारी भाग लेंगे और इसमें दिल्ली कूच पर फैसला लिया जाएगा. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: हरियाणा में ट्रैक्टर मार्च, पंजाब में बीजेपी नेताओं का घेराव... किसान संगठन आज क्या-क्या करने वाले हैं?

रविवार को होगी चौथे दौर की बातचीत
किसान नेताओं और सरकार के बीच इससे पहले 8, 12 और 15 फरवरी को बैठक हुई थी, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली क्योंकि किसान फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी की अपनी मांग पर अड़े रहे. किसानों और सरकार दोनों को अब रविवार को होने वाली चौथे दौर की वार्ता का इंतजार है. उम्मीद है कि, दोनों पक्षों में सहमति बन जाएगी जिससे किसान आंदोलन पर विराम लग सके.

हरियाणा में बढ़ाई गई सुरक्षा

वहीं हरियाणा सरकार ने किसानों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए सुरक्षा और बढ़ा दी है.बहादुरगढ़ में किसान आंदोलन को लेकर और बैरिकेडिंग बढ़ा दी गई है. सिमेंटिड दीवार के आगे दोहरे सिमेंटिड बैरिकेड लगाए गए हैं. वहीं अंबाला पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर उत्पात मचाने वाले युवकों का वीडियो भी जारी किया है. अंबाला की एडिशनल एसपी ने कहा कि किसान आंदोलन की आड़ में कुछ युवक उत्पात मचा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 'किसानों के पास गुप्त वार्ता के लिए मंत्रियों को भेज रही सरकार', आंदोलन के बीच SKM का तंज

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement