गोवा: तेज रफ्तार कार ने 5 स्टार होटल की महिला कर्मचारी को कुचला, हुई मौत

उत्तरी गोवा में एक व्यक्ति ने कार से 23 वर्षीय एक महिला और एक व्यक्ति को टक्कर मार दी. जिससे महिला की मौत हो गई और उसका सहकर्मी घायल हो गया. जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
हादसे के बाद छतिग्रस्त कार. (Photo: Ritesh Desai/ITG) हादसे के बाद छतिग्रस्त कार. (Photo: Ritesh Desai/ITG)

रीतेश देसाई

  • गोवा,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:48 AM IST

उत्तरी गोवा में एक तेज़ रफ़्तार लग्ज़री कार ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. इस घटना में एक पांच-सितारा होटल की 23 वर्षीय महिला कर्मचारी की मौत हो गई. जबकि उसका पुरुष सहकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गया. कार को एक व्यवसायी का बेटा चला रहा था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने दी.

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को इस दुर्घटना के सिलसिले में डेरियस डायस (22) को गिरफ़्तार कर लिया. यह दुर्घटना रविवार रात को यहां के पास डोना पाउला इलाके में हुई थी. अधिकारी ने बताया कि डायस, जो कथित तौर पर एक मिनी कूपर चला रहा था. अपनी गाड़ी से मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी. उन्होंने आगे बताया कि कार पर एक अस्थायी नंबर प्लेट लगी हुई थी, जो किसी भी गाड़ी के क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) में पंजीकृत होने से पहले लगाई जाती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: उन्नाव में दर्दनाक सड़क हादसा! डंपर ने स्कूटी सवार महिला को कुचला, धड़ से अलग हुआ सिर

अधिकारी ने बताया कि दीक्षा परवाडकर, जो मोटरसाइकिल पर पीछे बैठी थीं, को एक निजी अस्पताल में लाए जाने पर मृत घोषित कर दिया गया. जबकि उनके सहकर्मी डी. अरुणकुमार (26) की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है.

 हादसे का शिकार हुए दोनों लोग एक पांच-सितारा होटल में काम करते थे और अपनी रात की पाली (नाइट शिफ़्ट) पूरी करने के बाद घर लौट रहे थे. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और अग्रिम कार्रवाई जारी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement