प्रधानमंत्री बनने पर सबसे पहला काम क्या करेंगे? राहुल गांधी ने दिया जवाब

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को तमिलनाडु के एक स्कूल से आए मेहमानों के लिए दिल्ली में दिवाली डिनर होस्ट किया. बातचीत के दौरान उसने पूछा कि अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो सबसे पहले क्या करेंगे. जानिए उन्होंने इस सवाल के जवाब में क्या कहा.

Advertisement
राहुल गांधी (PTI) राहुल गांधी (PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2021,
  • अपडेटेड 12:33 PM IST
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने होस्ट किया दिवाली डिनर
  • ट्विटर पर शेयर किया डिनर का वीडियो
  • प्रधानमंत्री बनने पर सबसे पहले कौन सा काम करेंगे

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में अपने आधिकारिक आवास पर तमिलनाडु के कन्याकुमारी के एक स्कूल से आए मेहमानों के लिए दिवाली डिनर होस्ट किया. ये वही स्कूल है जहां राहुल गांधी ने इस साल की शुरुआत में तमिलनाडु विधानसभा के लिए चुनाव प्रचार के दौरान राहुल पहुंचे थे. 

मुलगुमुडु स्थित इस स्कूल का नाम सेंट जोसेफ हायर सेकेंडरी स्कूल है. यह वही स्कूल है जहां उन्होंने पुश-अप्स किए थे.

Advertisement

डिनर के दौरान हुई बातचीत का एक वीडियो उन्होंने ट्विटर पर शेयर करते हुए कहा कि उनकी यात्रा ने दिवाली को और भी खास बना दिया. संस्कृतियों का यह संगम हमारे देश की सबसे बड़ी ताकत है और हमें इसे संरक्षित करना चाहिए.

प्रधानमंत्री बनकर पहला काम क्या करेंगे?

ट्विटर पर शेयर किए गए एक मिनट के वीडियो में एक मेहमान ने उनसे पूछा कि अगर आप प्रधानमंत्री बनते हैं तो सबसे पहले कौन सा आदेश देंगे. इसके जवाब में केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी ने कहा "मैं महिलाओं को आरक्षण दूंगा."

 

यह पूछे जाने पर कि वह अपने बच्चों को क्या सीख देंगे. इस पर राहुल गांधी ने कहा कि अगर कोई मुझसे पूछे कि आप अपने बच्चे को क्या सिखाएंगे तो मैं सिर्फ एक ही बात कहूं कि नम्रता, क्योंकि विनम्रता से आपको समझ मिलती है.

Advertisement

छोले भटूरे के साथ मेहमाननवाजी

दिवाली डिनर के दौरान राहुल गांधी ने मेहमानों के साथ छोले भटूरे पर भी बातचीत की. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के किसान आंदोलन के समर्थन की सराहना की. साथ ही कहा कि यह वास्तव में लोगों के साथ आपकी एकता दिखा रहा है.

दिवाली डिनर में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी मेहमानों के साथ बातचीत की. उनके साथ गाना गाया और उन्हें दिवाली की बधाई दी. 

 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »