दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (DMRC) ने एक बड़ा फैसला लिया है. सुरक्षा कारणों के चलते नई दिल्ली और आसपास के 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक यात्रियों के लिए बंद कर दिया गया है.
DMRC के अपडेट के मुताबिक, ये 16 स्टेशन अगले निर्देश तक बंद रहेंगे और यहां ट्रेनें नहीं रुकेंगी. हालांकि, यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए 3 इंटरचेंज स्टेशनों पर मेट्रो लाइन बदलने की सुविधा चालू रखी गई है.
यात्री राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय स्टेशनों पर एक लाइन से दूसरी लाइन में बदल सकते हैं, लेकिन इन स्टेशनों से बाहर निकलने या एंट्री करने की अनुमति नहीं होगी.
बंद रहने वाले 16 मेट्रो स्टेशनों की लिस्ट
1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केंद्रीय सचिवालय
11. आईटीओ (ITO)
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
इससे पहले 20 जुलाई और 21 जुलाई को भी कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के चलते DMRC ने कई मेट्रो स्टेशन बंद किए थे. हालांकि सुरक्षा और सुविधाओं को देखते हुए समय के साथ उन मेट्रो स्टेशनों पर सेवा बहाल कर दी गई थी.
संसद मार्च के दौरान भारी बवाल
बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी एक महीने से ज्यादा समय से जंतर-मंचर पर प्रदर्शन कर रही है. 20 जुलाई को प्रदर्शनकारियों ने मॉनसून सत्र के पहले दिन संसद तक मार्च निकाला था. इस दौरान जगह-जगह पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई. उग्र भीड़ को काबू में करने के लिए पुलिस ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया था. वहीं, हिंसा में 118 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे.
यह भी पढ़ें: CJP Protest: दिल्ली के 3 मेट्रो स्टेशन बंद किए गए, सुरक्षा में 5 हजार जवान तैनात
21 जुलाई को भी कनॉट प्लेस में प्रदर्शकारियों और पुलिस के बीच जमकर हाथापाई हुई. प्रदर्शनकारियों पर पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के भी आरोप हैं.
अंशुल सिंह