DMK ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग की, राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपेगी पार्टी

DMK ने CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने, SIR रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है. पार्टी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपेगी. DMK ने SIR से पहले की वोटर लिस्ट बहाल करने और VVPAT पर्चियों की 100% गिनती की भी मांग की है.

Advertisement
DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन शनिवार को पार्टी मुख्यालय में बैठक में शामिल हुए. (Photo-X) DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन शनिवार को पार्टी मुख्यालय में बैठक में शामिल हुए. (Photo-X)

अनघा

  • चेन्नई,
  • 18 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 3:35 AM IST

तमिलनाडु की विपक्षी पार्टी DMK ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने, वोटर लिस्ट के स्पेशल इंटेसिव रिवीजन (SIR) को रद्द करने और बैलेट पेपर से चुनाव कराने की मांग की है. पार्टी ने इन मांगों को लेकर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को ज्ञापन सौंपने का फैसला किया है.

दरअसल, DMK अध्यक्ष एमके स्टालिन की अध्यक्षता में शनिवार को चेन्नई स्थित अन्ना अरिवालयम में पार्टी सांसदों की बैठक हुई. इसमें चार प्रस्ताव पारित किए गए. पार्टी ने चुनावी प्रक्रिया में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग की भूमिका की जांच की मांग भी की.

Advertisement

SIR से पहले की वोटर लिस्ट बहाल करने की मांग

DMK ने आरोप लगाया कि बिहार, तमिलनाडु और दूसरे राज्यों में SIR की प्रक्रिया जल्दबाजी में पूरी की गई. पार्टी का दावा है कि इस प्रोसेस की वजह से वास्तविक मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से बाहर हो सकते हैं. उसने चुनाव आयोग पर पक्षपातपूर्ण तरीके से काम करने का आरोप भी लगाया.

यह भी पढ़ें: 'सही मतदाताओं का वोट छीन रहा SIR', DMK ने की CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

पार्टी ने मांग की कि भविष्य के चुनाव SIR से पहले मौजूद वोटर लिस्ट के आधार पर कराए जाएं. इसके साथ ही उसने इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की जगह बैलेट पेपर से चुनाव कराने और वोटर वेरिफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल (VVPAT) की सभी पर्चियों की 100% गिनती कराने की मांग की.

Advertisement

DMK ने कहा कि वह जुलाई 2025 से SIR का विरोध कर रही है. इसके खिलाफ सर्वदलीय बैठकों, कानूनी चुनौतियों और राज्यव्यापी प्रदर्शनों के जरिए अपनी आपत्ति दर्ज कराई गई है.

DMK ने SIR के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे युवा और छात्र संगठनों को समर्थन देने की बात कही. साथ ही पार्टी ने कांग्रेस और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) पर इस मुद्दे पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया. स्टालिन की पार्टी ने TVK और केंद्र की BJP सरकार के बीच गुप्त संबंध होने का भी आरोप लगाया. 

यह भी पढ़ें: 'आप दोमुंहे हैं', INDIA ब्लॉक के मार्च के बीच DMK ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों के समर्थन में स्टालिन

इन प्रस्तावों से एक दिन पहले एमके स्टालिन ने कॉकरोच जनता पार्टी के नेता अभिजीत दीपके और AISA प्रमुख नेहा बोरा को रिहा करने की मांग की थी. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को 'लहरा दो तिरंगा' प्रदर्शन से पहले दोनों को एहतियातन हिरासत में लिया था. स्टालिन ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उनकी स्थिति और ठिकाने की जानकारी नहीं दिए जाने पर सवाल उठाए. उन्होंने केंद्र सरकार पर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को दबाने का आरोप लगाया.

स्टालिन ने लिखा कि हिरासत में लिए गए लोगों के ठिकाने की जानकारी दिए बिना उन्हें रोकना गैरकानूनी और अमानवीय है. उन्होंने केंद्र सरकार से दोनों को तुरंत रिहा करने और शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शनों को दबाना बंद करने की मांग की.

Advertisement

स्टालिन ने शनिवार को TVK पर एक अन्य मामले को लेकर भी निशाना साधा. उन्होंने पार्टी के एक पदाधिकारी की मादक पदार्थों से जुड़े मामले में गिरफ्तारी का जिक्र करते हुए TVK को 'ब्रेकिंग बैड पार्टी' कहा. स्टालिन ने कहा कि डायरेक्टरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) के अधिकारियों ने नागपट्टिनम जिले में TVK के पदाधिकारी और किलवेलूर विधानसभा क्षेत्र के चुनाव प्रभारी बूपालन को गिरफ्तार किया है.

यह भी पढ़ें: 'बैड नहीं, ब्रेकिंग बैड पार्टी है TVK', TVK नेता की गिरफ्तारी पर स्टालिन का तीखा हमला

स्टालिन ने शुरुआती जांच का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि बूपालन ने 135 किलोग्राम मेथामफेटामाइन छिपाकर रखा था. उन्होंने मुख्यमंत्री विजय के नशे को खत्म करने संबंधी बयानों पर सवाल उठाए और जांच एजेंसियों से इस मामले से जुड़े बड़े नेटवर्क की पहचान करने की मांग की. स्टालिन ने लिखा कि TVK सिर्फ एक खराब पार्टी नहीं, बल्कि ब्रेकिंग बैड पार्टी है. उनका यह बयान अमेरिकी टीवी सीरीज 'ब्रेकिंग बैड' के संदर्भ में था, जिसकी कहानी एक शिक्षक के ड्रग्स बनाने और बेचने से जुड़ी है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »