'आप दोमुंहे हैं', INDIA ब्लॉक के मार्च के बीच DMK ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेता SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं. इसी बीच DMK के प्रवक्ता ने सरवनन अन्नादुरई ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी पर निशाना साधा है. 

Advertisement
DMK का राहुल गांधी पर निशाना (File Photo- PTI) DMK का राहुल गांधी पर निशाना (File Photo- PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 06 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 1:35 PM IST

दिल्ली में INDIA ब्लॉक के नेता चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन DMK और आम आदमी पार्टी इसमें शामिल नहीं हुईं. DMK प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर सवाल उठाए, खासकर तमिलनाडु में SIR के जरिए नाम हटाने के मामले पर. उन्होंने राहुल गांधी पर दोमुंहा होने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या वे मुख्यमंत्री विजय से सवाल करने से डरते हैं. 

Advertisement

सरवनन अन्नादुरई ने सवाल उठाया कि तमिलनाडु में SIR के जरिए नाम हटाने के मामले पर राहुल गांधी का क्या कहना है? उन्होंने पूछा कि राहुल गांधी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के उस बयान का समर्थन करते हैं, जिसमें उन्होंने SIR के बाद चुनी गई सभी राज्य सरकारों को भंग करने की बात कही थी. 
 
DMK प्रवक्ता ने यह भी सवाल उठाया कि क्या राहुल गांधी तमिलनाडु में SIR के मुद्दे पर मुख्यमंत्री विजय से सवाल करने से डर रहे हैं? अन्नादुरई ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए उन्हें दोमुंहा तक कह दिया. 

बता दें, मंगलवार को INDIA ब्लॉक के तमाम नेता चुनाव आयोग के खिलाफ प्रोटेस्ट कर रहे हैं. हालांकि, आम आदमी पार्टी और DMK इसमें शामिल नहीं हुई. आम आदमी पार्टी ने कहा कि वह अपनी लड़ाई खुद लड़ रही है. वहीं, दूसरी ओर DMK ने सीधा इस प्रदर्शन से दूरी बना ली है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: LIVE: आकाशवाणी भवन में पेड़ के नीचे बैठे राहुल-प्रियंका, EC दफ्तर जाने से पुलिस ने रोका, कई नेता हिरासत में

गौरतलब है, इससे पहले 30 सितंबर को दिल्ली में जब INDIA ब्लॉक की बैठक हुई थी, उसमें भी DMK शामिल नहीं हुई. उस बैठक में 19 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया था. हालांकि, आम आदमी पार्टी और DMK ने उस बैठक से भी दूरी बनाई थी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »