कांग्रेस सांसद धीरज साहू के घर से मिला था 351 करोड़ कैश, अब भरा इतना टैक्स

कांग्रेस सांसद पिछले साल दिसंबर में तब चर्चा में आए थे, जब आयकर विभाग ने ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों पर छापेमारी के दौरान 351.8 करोड़ कैश जब्त किया था. यह कंपनी उनके परिवार द्वारा चलाई जाती है.

Advertisement
धीरज साहू धीरज साहू

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2024,
  • अपडेटेड 5:06 PM IST

कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू एक बार फिर सुर्खियों में हैं. पिछले साल दिसंबर में उनके ठिकानों से आयकर विभाग ने 351 करोड़ रुपये कैश बरामद किया था. लेकिन अब खबर है कि साहू ने 150 करोड़ रुपये पर टैक्स भरा है.

धीरज साहू और उनका परिवार शराब के कारोबार से जुड़ा रहा है. अब खबर आई है कि साहू ने 150 करोड़ रुपये की कमाई पर इनकम टैक्स भर दिया है. साहू ने पिछले साल के लिए अपना रिटर्न संशोधित करते हुए 150 करोड़ रुपये पर टैक्स का भुगतान किया है. उनका कहना है कि बरामद कुछ नकदी चालू वित्त वर्ष के दौरान किए गए व्यवसाय से संबंधित है, जिसके लिए रिटर्न अगले वित्त वर्ष में ही दाखिल किया जाना है.

Advertisement

सूत्रों ने बताया कि शेष राशि में से 50 करोड़ रुपये के बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं हैं, इसलिए इस पर आयकर विभाग जुर्माना और टैक्स लगाएगा.

क्यों चर्चा में आए थे धीरज साहू? 

कांग्रेस सांसद पिछले साल दिसंबर में तब चर्चा में आए थे, जब आयकर विभाग ने ओडिशा स्थित बौध डिस्टिलरी प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े परिसरों पर छापेमारी के दौरान 351.8 करोड़ कैश जब्त किया था. यह कंपनी उनके परिवार द्वारा चलाई जाती है. सूत्रों के मुताबिक, एक वाट्सएप ग्रुप प्रवर्तन निदेशालय की जांच के दायरे में आ गया है, जिससे जुड़े कुछ लोगों ने दिल्ली में जब्त की गई BMW कार के मालिकाना हक को लेकर चर्चा हुई थी. 

अधिकारियों ने बताया कि साहिबगंज के डिप्टी कमिश्नर रामनिवास यादव और सोरेन के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ ​​पिंटू भी राज्य में कथित अवैध खनन से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच में पूछताछ के लिए शनिवार को ईडी के सामने पेश हुए थे. ईडी के अधिकारियों ने शुक्रवार को मामले के संबंध में प्रसाद से कई घंटों तक पूछताछ की थी.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »