'मैं धर्मनिरपेक्ष हूं, यादव-मुसलमानों के लिए भी काम करूंगा', बयान पर हंगामे के बाद JDU सांसद की सफाई

बिहार के सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेश चंद्र ने कहा था कि 22 साल से राजनीति में सक्रिय होने के दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा काम यादव और मुस्लिम समाज का किया. लेकिन चुनाव में इन लोगों ने बिना किसी कारण के उन्हें वोट नहीं किया. अगर आगे इस समाज के लोग काम करने आते हैं तो चाय नाश्ता जरूर कराएंगे लेकिन उनका काम नहीं करेंगे.

Advertisement
जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर जेडीयू सांसद देवेश चंद्र ठाकुर

सुजीत कुमार

  • भागलपुर,
  • 20 जून 2024,
  • अपडेटेड 7:59 AM IST

जेडीयू के नवनिर्वाचित सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने कुछ दिन पहले कहा था कि वह मुसलमानों और यादवों का वोट नहीं मिलने से आहत हैं इसलिए वह इन समाज के लोगों का कोई काम नहीं करेंगे. लेकिन अब इस मामले पर हंगामे के बाद उनकी सफाई सामने आई है.

देवेश चंद्र ठाकुर ने कहा है कि हम सबके लिए काम करेंगे. हम यादवों और मुसलमानों का भी काम करेंगे. मेरी भावना को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया. मैं पहले भी सभी के लिए काम करता था और आगे भी करूंगा. जब नेता किसी का काम नहीं करते तो जनता उनके खिलाफ बोलती है.

Advertisement

उन्होंने कहा कि लगाातार काम करने के बाद भी वोट नहीं मिलने पर मैंने अपनी भावना सामने रखी थी. मुझे किसी भी पार्टी से धर्मनिरपेक्षता का सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं है. मैं धर्मनिरपेक्ष था और हूं. मुझे मेरे काम के बदले समर्थन की उम्मीद थी लेकिन समर्थन नहीं मिलने पर दुख हुआ. मैं दुखी हूं इसलिए अपनी भावना रखी, जिसे गलत तरीके से प्रचारित किया गया.

देवेश के बयान से मुस्लिमों को ठेस पहुंची

देवेश ठाकुर के बयान पर जेडीयू ने मुस्लिम नेता ने कहा है कि उनके बयान से मुस्लिमों को ठेस पहुंची है. उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिए था. वो सभी समाज के सांसद हैं. उन्हें कहना चाहिए कि मैं सिर्फ खाना ही नहीं खिलाऊंगा बल्कि उनका काम भी करूंगा. उनके इस बयान से मुसलमानों को ठेस पहुंची है.

Advertisement

देवेश चंद्र ठाकुर ने क्या कहा था?

बिहार के सीतामढ़ी में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवेश चंद्र ने कहा था कि 22 साल से राजनीति में सक्रिय होने के दौरान उन्होंने सबसे ज्यादा काम यादव और मुस्लिम समाज का किया. लेकिन चुनाव में इन लोगों ने बिना किसी कारण के उन्हें वोट नहीं किया. अगर आगे इस समाज के लोग काम करने आते हैं तो चाय नाश्ता जरूर कराएंगे लेकिन उनका काम नहीं करेंगे. जिनको आना है आये चाय नाश्ता करें और जाये,मदद की उम्मीद नहीं करें. 

बता दें कि सीतामढ़ी से देवेश चंद्र ठाकुर ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है. देवेश चंद्र ठाकुर बिहार विधान परिषद के सभापति भी हैं 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »