दिल्ली: तस्करी के लिए प्राइवेट पार्ट में छिपाकर महिला ले जा रही थी सोना, एयरपोर्ट से गिरफ्तार

सीमा शुल्क विभाग ने मंगलवार को बताया कि एक महिला को प्राइवेट पार्ट में सोना भरकर तस्करी के लिए ले जा रही थी. लेकिन उसे नई दिल्ली एयरपोर्ट से गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

aajtak.in

  • दिल्ली,
  • 17 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST

सीमा शुल्क विभाग ने मंगलवार को एक न्यूज एजेंसी को बताया कि एक महिला को अपने प्राइवेट पार्ट में 50 लाख रुपये का सोना छिपाकर देश में तस्करी करने की कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया. महिला की गिरफ्तारी नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से हुई है.

यह भी पढ़ें: सोने की तस्करी करने वाले रैकेट का भंडाफोड़, DRI ने जब्त किया करोड़ों का सामान

Advertisement

अधिकारी ने बताया कि 44 वर्षीय महिला को रविवार को काठमांडू से आने के बाद रोक दिया गया था. जिसके बाद सामान की विस्तृत जांच और यात्री की व्यक्तिगत तलाशी के परिणामस्वरूप तीन अंडाकार आकार के कैप्सूल बरामद हुए. जिनमें पेस्ट के रूप में सोना होने का संदेह था, जिसका कुल वजन हरा रंग और पैकिंग/छिपाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले पारदर्शी चिपकने वाले टेप सहित 770 ग्राम था, जिसे यात्री ने स्वेच्छा से अपने मलाशय से बाहर निकाला. 

यह भी पढ़ें: पंजाब में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, अमेरिका में बैठा गैंगस्टर निकला हैंडलर

सीमा शुल्क विभाग ने एक बयान में कहा कि यात्री से बरामद सोने के पेस्ट से 681 ग्राम वजन का एक आयताकार सोने का बार निकाला गया. जिसकी कीमत 50.03 लाख रुपये बताई जा रही है.

Advertisement

यात्री महाराष्ट्र की रहने वाली है. यात्री ने स्वीकार किया कि वह सोने को रासायनिक पेस्ट के रूप में "दुबई से बैंकॉक, नेपाल और नेपाल से दिल्ली" लेकर आई थी. आपको बता दें कि यह इस तरह का कोई पहला केस नहीं है. इससे पहले भी एयरपोर्ट से महिला यात्रियों सहित कई को गिरफ्तार किया जा चुका है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »