पंजाब में अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, अमेरिका में बैठा गैंगस्टर निकला हैंडलर

पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस रैकेट के दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड अमेरिका से संचालित कर रहा था, जिसका नाम सनी मसीह उर्फ ​​गुल्ली है.

Advertisement
पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है.

aajtak.in

  • चंडीगढ़,
  • 15 दिसंबर 2024,
  • अपडेटेड 9:13 PM IST

पंजाब पुलिस ने एक अंतरराज्यीय अवैध हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. इस रैकेट के दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है. इस मॉड्यूल का मास्टरमाइंड अमेरिका से संचालित कर रहा था, जिसका नाम सनी मसीह उर्फ ​​गुल्ली है. पुलिस ने 10 देसी पिस्तौल, 20 मैगजीन और गोला-बारूद जब्त किया है. 

पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गुरदासपुर जिले के बटाला शहर के बुट्टर कलां निवासी सतनाम सिंह उर्फ ​​प्रिंस और भागी नंगल निवासी मंजीत सिंह के रूप में हुई है. जांच में पता चला कि सतनाम अपने अमेरिका हैंडलर सनी मसीह उर्फ ​​गुल्ली के संपर्क में था.

Advertisement

सनी मसीहा हेरोइन तस्करी के कई मामलों में वांछित है. सतनाम सिंह ने अपनी सुविधा के लिए अपने रिश्तेदार मंजीत सिंह को नशीले पदार्थों और अवैध हथियारों की तस्करी में शामिल कर लिया था. दोनों ने सनी के निर्देश पर मध्य प्रदेश और झारखंड से अवैध हथियार खरीदे और पंजाब स्थित गैंगस्टरों को सप्लाई किया था.

डीजीपी ने कहा कि पूरे नेटवर्क का पता लगाने के लिए आगे की जांच जारी है. सहायक पुलिस महानिरीक्षक सुखमिंदर सिंह मान ने कहा कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गुरदासपुर जिले के ध्यानपुर गांव का मूल निवासी सनी मसीह अपने साथियों की मदद से अंतरराज्यीय हथियार तस्करी का गिरोह चला रहा है. 

उन्होंने कहा कि सूचना पर कार्रवाई करते हुए राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ, अमृतसर ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके पास से हथियारों की खेप जब्त कर ली. पूछताछ के दौरान सतनाम सिंह ने खुलासा किया कि सनी मसीह ने उसे हथियारों की डिलीवरी के लिए अलग से पैसे दिया करता था. 

Advertisement

उसने यह भी खुलासा किया कि करीब एक महीने पहले मध्य प्रदेश से पंजाब में चार हथियारों की तस्करी की थी. इसके लिए उसे 10 हजार रुपए दिए गए थे. सनी मसीह ने आखिरी डिलीवरी के लिए 20 हजार रुपए देने का वादा किया था. सतनाम सिंह का आपराधिक इतिहास है. उसके ड्रग्स तस्करी के तीन मामले दर्ज हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »