मौसम अलर्ट! दिल्ली समेत 8 राज्यों में बारिश... IMD ने बताया इस दिन बरसेंगे बादल

दिल्ली समेत देश के कई हिस्सों में एक बार फिर बारिश का असर देखने को मिल सकता है. मौसम विभाग ने कई राज्यों में 17 से 18 फरवरी के बीच बारिश का अलर्ट जारी किया है. जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी की संभावना भी जताई गई है.

Advertisement
देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है. (Photo: Pexels) देश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में मौसम बदल सकता है. (Photo: Pexels)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 15 फरवरी 2026,
  • अपडेटेड 6:38 PM IST

दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम में बदलाव आने वाला है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 17 और 18 फरवरी को पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज-चमक के साथ बारिश अलर्ट जारी कर दिया है. वहीं 18 से 19 फरवरी को मध्य प्रदेश में भी गरज-चमक की संभावना जताई गई है.

उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में 17 से 19 फरवरी के बीच बारिश और मौसम अलर्ट! दिल्ली समेत 8 राज्यों में इस दिन होगी बारिशबर्फबारी की संभावना जताई गई है. जिससे पहाड़ी इलाकों में ठंड फिर से बढ़ सकती है.

दिल्ली-NCR के मौसम की बात करें तो सोमवार 16 फरवरी 2026 को आसमान ज्यादातर साफ रहने वाला है. सुबह के समय कुछ इलाकों में हल्की धुंध छाई रहेगी. दिन का अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम 11 से 13 डिग्री के बीच रहेगा. अधिकतम तापमान सामान्य से 3.1 से 5.0 डिग्री ज्यादा रह सकता है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पहले सूर्य ग्रहण दिखेगा, फिर आसमान में दिखेगी ग्रहों की परेड... फरवरी में इस दिन होगी ये खगोलीय घटनाएं


इस दिन छाएंगे घने बादल

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 17 फरवरी 2026 को दिल्ली-NCR में दोपहर से शाम तक घने बादल छा जाएंगे और सुबह के समय कोहरा भी छाया रहेगा. इस दिन अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13-15 डिग्री के आसपास रहेगा. न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.6 से 3.0 डिग्री ज्यादा और अधिकतम तापमान भी (3.1°C से 5.0°C) अधिक रह सकता है.

इसके बाद बुधवार, 18 फरवरी 2026 को दिल्ली में बादल बने रहेंगे, कुछ जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है. सुबह कोहरा छा सकता है. 18 फरवरी को दिल्ली में अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री और न्यूनतम 13 से 15 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement