दिल्ली: कल्याणपुरी में कुट्टू का आटा खाने के बाद बिगड़ी 400 लोगों की तबीयत

दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में मंगलवार देर रात पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के कारण करीब 400 मरीज पहुंचे. सभी को कुट्टू का आटा खाने के बाद तकलीफ हुई थी.

Advertisement
लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल

सुशांत मेहरा

  • नई दिल्ली,
  • 14 अप्रैल 2021,
  • अपडेटेड 11:05 AM IST
  • कल्याणपुरी और त्रिलोकपुरी का मामला
  • किसी की भी हालत गंभीर नहीं

नवरात्र पर फलाहार के रूप में खाए जाने वाला कुट्टू के आटे से दिल्ली में कई लोग बीमार पड़ गए हैं. कल्याणपुरी और त्रिलोकपुरी इलाके में नवरात्र के पहले दिन कूट्टू का आटा खाने से लगभग 400 लोग बीमार पड़ गए, जिनको आनन-फानन में कल्याणपुरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में देर रात के वक्त भर्ती करना पड़ गया.

मंगलवार रात तकरीबन 11:00 बजे के आसपास दिल्ली के कल्याणपुरी और त्रिलोकपुरी में रहने वाले लोगों की अचानक से तबीयत बिगड़ने लगी. लोग उल्टी करने लगे और बेहोश होने लगे. आनन-फानन में परिवार और आसपास के लोग इन लोगों को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल लेकर गए, जहां पर इनका इलाज किया गया.

Advertisement

जब डॉक्टर ने इन लोगों से पूछा कि खाने में क्या खाया था? तो पता चला कि कुट्टू का आटा खाया था, जिसके बाद से ही उनकी तबीयत अचानक से बिगड़ने लगी, घबराहट होने लगी. डॉक्‍टरों ने इसे फूड प्‍वाइजनिंग का केस बताया.

डॉक्टर की माने मिलावटी आटा खाने के बाद ज्‍यादातर लोगों को उल्‍टी, दस्‍त शुरू हो गये और पेट में भयंकर दर्द उठा. उन्‍हें अस्‍पताल ले जाया गया. बीमार हुए लोगों में से किसी की भी हालत अत्‍यंत गंभीर नहीं है.

हालांकि इस मामले में दिल्ली पुलिस को अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है. पुलिस का कहना है कि मामला सामने आने के बाद यह जांच की जाएगी गई कि आखिरकार इन लोगों ने कूटू का आटा किस मिल से लिया है और उसका मालिक कौन है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »