उद्घाटन के 2 महीने बाद ही खुली पोल: दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर गड्ढों का वीडियो वायरल, विपक्ष ने उठाए सवाल

शामली के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद बड़े गड्ढे बन गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. यह एक्सप्रेसवे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को उद्घाटन किया था और इसकी लागत करीब 12 हजार करोड़ रुपये थी. उद्घाटन के दो महीने बाद ही सड़क खराब होने से नाराजगी फैल गई. फिलहाल गड्ढों को भरकर मरम्मत पूरी कर दी गई है.

Advertisement
शामली के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद बने गड्ढों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया (Photo: ITG) शामली के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बारिश के बाद बने गड्ढों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया (Photo: ITG)

शरद मलिक / मनुदेव उपाध्याय

  • शामली, उत्तर प्रदेश,
  • 02 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 1:56 PM IST

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर शामली के पास बारिश के बाद बड़े-बड़े गड्ढे हो गए थे. इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो हुआ. हालांकि अब इस हिस्से पर पैचवर्क का काम पूरा कर दिया गया है. इस मामले को लेकर विपक्षी पार्टियों ने केंद्र की मोदी सरकार पर तीखे सवाल खड़े किए हैं.

शामली के पास दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़े-बड़े गड्ढे नजर आए थे. ये गड्ढे शामली के गांव हाथी करोदा के पास हाईवे पर बने थे. कुछ स्थानीय युवाओं ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाला, जो अब जमकर वायरल हो गया. 

Advertisement

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि तेज बारिश के बाद सड़क की हालत खराब हो गई थी. फिलहाल इस हिस्से पर मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है और गड्ढों को भर दिया गया है.

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अप्रैल 2026 को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया था. इस एक्सप्रेसवे को बनाने में करीब 12 हजार करोड़ रुपये की लागत आई थी. उद्घाटन के महज दो महीने बाद ही इस पर बड़े-बड़े गड्ढे बन जाने से लोगों में नाराजगी देखी जा रही है. 

लोगों का कहना है कि इतनी बड़ी लागत से बनी सड़क का इतनी जल्दी खराब हो जाना गंभीर सवाल खड़े करता है.

यह भी पढ़ें: एक 'चूक' और 9 साल के मासूम सहित 4 की मौत! एक्सप्रेस-वे पर भूलकर न करें ये गलतियां

Advertisement

इस मुद्दे पर विपक्षी दलों ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है. आम आदमी पार्टी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि करीब 1200 करोड़ रुपये खर्च करके यह एक्सप्रेसवे बनाया गया था, लेकिन थोड़े समय में ही सरकार के काम की सच्चाई सामने आ गई.

समाजवादी पार्टी ने भी इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी. पार्टी ने कहा कि यह बीजेपी सरकार द्वारा बनवाया गया नया एक्सप्रेसवे है, जो पहली ही बारिश में धंस गया. पार्टी ने यह भी कहा कि इससे पहले भी बीजेपी शासन में बने कई एक्सप्रेसवे और सड़कों की हालत लोग देख चुके हैं.

कांग्रेस पार्टी ने भी सरकार पर निशाना साधा. पार्टी ने कहा कि उद्घाटन के दो महीने के भीतर ही सड़क पर गड्ढे बन जाना यह दिखाता है कि निर्माण में गड़बड़ी हुई है. कांग्रेस ने यह भी कहा कि यह कोई पहला मामला नहीं है, बल्कि देशभर में पुल, सड़क, हाईवे, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट जैसी जगहों पर भी निर्माण को लेकर सवाल उठते रहे हैं.

फिलहाल इस मामले में प्रशासन की तरफ से मरम्मत का काम पूरा कर दिया गया है, लेकिन विपक्षी दलों की नाराजगी अभी भी बनी हुई है और वे इसे बड़ा मुद्दा बना रहे हैं.

NHAI ने क्या कहा?

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर दरार पड़ने की खबर के बाद NHAI का आधिकारिक बयान भी सामने आया है. आज तक से फोन पर हुई बातचीत में NHAI के इंजीनियर अंकित कुमार ने बताया कि एक्सप्रेसवे के एक हिस्से में हल्की दरार आने की सूचना मिली थी.

Advertisement



सूचना मिलते ही NHAI की टीम मौके पर पहुंची और करीब एक घंटे के भीतर मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया. इसके बाद प्रभावित हिस्से पर ट्रैफिक को पूरी तरह सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया. NHAI के मुताबिक, फिलहाल एक्सप्रेसवे पर यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »