तिहाड़ जेल में CM केजरीवाल के लिए बना मेडिकल बोर्ड, AIIMS के 5 डॉक्टर करेंगे हेल्थ चेकअप

दिल्ली की तिहाड़ जेल के डॉक्टर हर रोज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का सुगर लेवल चेक करते हैं और निगरानी कर रहे हैं. केजरीवाल को अदालत के आदेश के मुताबिक घर से बना खाना ही दिया जा रहा है.

Advertisement
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो)

अरविंद ओझा

  • नई दिल्ली,
  • 26 अप्रैल 2024,
  • अपडेटेड 6:38 AM IST

दिल्ली की तिहाड़ जेल में बंद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के स्वास्थ्य के चेकअप के लिए AIIMS के 5 डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड बनाया गया है. यह फैसला कोर्ट के आदेश के बाद 23 अप्रैल को लिया गया. मेडिकल बोर्ड को डॉक्टर निखिल टंडन हेड कर रहे हैं. ये वही डॉक्टर हैं, जो तिहाड़ जेल के DG के पत्र पर अरविंद केजरीवाल की हेल्थ को मॉनीटर करने के लिए पहले ही AIIMS से अप्वाइंट किए गए थे. 

Advertisement

जेल पहुंचेगा मेडिकल बोर्ड

अरविंद केजरीवाल को सोमवार 22 अप्रैल से रोज दोपहर के खाने से पहले 2 यूनिट इन्सुलिन की लो डोज और रात में डिनर से पहले 2 यूनिट इन्सुलिन की लो डोज दी जा रही है. अभी मेडिकल बोर्ड से अरविंद केजरीवाल की मीटिंग नहीं हुई है. जल्द ही मेडिकल बोर्ड की टीम तिहाड़ जेल जाकर केजरीवाल का चेकअप कर सकती है.

तिहाड़ जेल के डॉक्टर हर रोज अरविंद केजरीवाल का सुगर लेवल चेक करते हैं और निगरानी कर रहे हैं. सीएम केजरीवाल को अदालत के आदेश के मुताबिक घर से बना खाना ही दिया जा रहा है. फिलहाल, मौजूदा वक्त में अरविंद केजरीवाल की सेहत ठीक है.

यह भी पढ़ें: केजरीवाल को लेकर संजय सिंह का डर अपनी जगह, लेकिन ED के आरोप तो बहुत ही गंभीर हैं

Advertisement

तिहाड़ जेल पर संजय सिंह का आरोप 

 

आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराज्यपाल वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी. उन्होंने इस चिट्ठी में कहा कि तिहाड़ जेल अरविंद केजरीवाल के लिए टॉर्चर रूम बन गई है. 

संजय सिंह ने इस चिट्ठी में कहा कि सूत्रों से उन्हें पता चला है कि प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) चौबीसे घंटे केजरीवाल पर नजर रख रहा है. ऐसा लग रहा है कोई बहुत बड़ा जासूस CM केजरीवाल की जासूसी कर रहा है. चिट्ठी में कहा गया कि केजरीवाल को 23 दिन तक इंसुलिन नहीं दी गई. दिल्ली के लोगों की सेवा करना क्या केजरीवल का अपराध है? उनसे ये व्यक्तिगत दुश्मनी क्यों? क्या आप विपक्ष के नेता की जान लेकर उसे खत्म करना चाहते हैं. मुझे दुख है पीएमओ और एलजी की निगरानी में ये सब हो रहा है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »