आर्मी कॉन्फ्रेंस में बोले राजनाथ- सेना ने किया चुनौतियों का सामना, चीन को भी दिया संदेश

चीन के साथ जारी सीमा विवाद के बीच दिल्ली में आर्मी कमांडर कॉन्फ्रेंस हो रही है. बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां संबोधन दिया.

Advertisement
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (फाइल)

अभिषेक भल्ला

  • नई दिल्ली,
  • 28 अक्टूबर 2020,
  • अपडेटेड 3:10 PM IST
  • दिल्ली में आर्मी कमांडर कॉन्फ्रेंस जारी
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया संबोधित
  • सेना ने किया शानदार काम: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार को सेना के कमांडर्स कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया. राजनाथ सिंह ने कहा कि भारत सरकार लगातार सेना को मजबूत करने में जुटी हुई है. 

राजनाथ सिंह ने अपने संबोधन में चीन को भी संदेश दिया है. रक्षा मंत्री बोले कि लद्दाख सीमा पर जारी बातचीत के दौरान हमें उनपर नजर रखनी होगी. बातचीत होनी चाहिए तो ऐसे माहौल में होनी चाहिए जहां दोनों ओर विश्वास हो. राजनाथ सिंह ने इस दौरान सीमा पर भारतीय सेना द्वारा दिए गए जवाब की भी तारीफ की.

रक्षा मंत्री बोले कि रक्षा मंत्रालय द्वारा सेना में बदलाव, जरूरी मदद पहुंचाई जाएगी. हम सेना और सैनिकों को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे. भारतीय सेना लगातार कई मुश्किलों का सामना कर रही है और देश की संप्रभुता को बचाने में जुटी हुई है. 

Advertisement

देखें: आजतक LIVE TV

राजनाथ सिंह ने कहा कि आतंकवाद का मसला हो या फिर घुसपैठ का खतरा सेना ने हर मोर्चे पर डटकर काम किया और दुश्मन को नाकाम कर दिया. मौजूदा स्थिति को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि भारतीय सेना ने अपनी तैयारी पूरी रखी और बेहतरीन तरीकों से हालात को संभाला.

आपको बता दें कि दिल्ली में सेना प्रमुख की अगुवाई में 4 दिनों तक चलने वाले इस सम्मलेन में कॉलेजिएट-प्रणाली के जरिए सेना के सभी महत्वपूर्ण मुद्दों पर पॉलिसी तैयार करने पर मंथन जारी है. रक्षा मंत्री से पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत ने कॉन्फ्रेंस को संबोधन किया था.

चीन के साथ पिछले काफी वक्त से चल रहे तनाव, एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से की जा रही घुसपैठ की कोशिशों के बीच हो रही इस कॉन्फ्रेंस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.

Advertisement


 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement