आंध्र प्रदेश में अर्नब तूफान का अलर्ट! विजयवाड़ा-विशाखापट्टनम में 21 उड़ानें रद्द, कई ट्रेनें भी कैंसिल

आंध्र प्रदेश में चक्रवात अर्नब के कारण विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर कम से कम 21 फ्लाइट्स रद्द कर दी गई हैं. राज्य में हाई अलर्ट घोषित किया गया है और प्रशासन ने निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करना शुरू कर दिया है. इसके अलावा, दक्षिण मध्य रेलवे ने भी कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

Advertisement
अर्नब तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश हाई अलर्ट पर है. (Photo- PTI) अर्नब तूफान की वजह से आंध्र प्रदेश हाई अलर्ट पर है. (Photo- PTI)

नागार्जुन

  • अमरावती,
  • 27 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 7:45 PM IST

आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों की तरफ तेजी से बढ़ रहे भीषण चक्रवाती तूफान का असर जनजीवन पर देखने को मिल रहा है. तूफान के खतरे को देखते हुए विजयवाड़ा और विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर कम से कम 21 फ्लाइट्स को रद्द करना पड़ा. वहीं, कई फ्लाइट्स भी रद्द कर दी गई हैं.

चक्रवात के खतरे के चलते पूरे राज्य में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है. विजयवाड़ा एयरपोर्ट के एक अधिकारी के मुताबिक, मंगलवार को कुल 5 उड़ानें रद्द रहीं, जिसमें इंडिगो की चार और एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक उड़ान शामिल थी.

Advertisement

इन उड़ानों के रद्द होने से चेन्नई, बेंगलुरु, विशाखापट्टनम और कड़पा जाने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बुधवार के लिए भी उड़ानों को रद्द कर दिया गया है.

इंडिगो ने बुधवार को विजयवाड़ा एयरपोर्ट से अपनी सभी 12 उड़ानें कैंसिल कर दी हैं, जबकि Fly91 ने भी उड़ानें रद्द की हैं. इसके अलावा एयर इंडिया ने दिल्ली जाने वाली अपनी सुबह की सेवा को भी कैंसिल कर दिया है. इस तरह बुधवार के लिए कुल 15 उड़ानें रद्द की गई हैं. वहीं, विशाखापट्टनम एयरपोर्ट पर मंगलवार को 16 उड़ानें रद्द रहीं.

चक्रवात 'अर्णब' का असर और लैंडफॉल की चेतावनी

भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अपने ताजा बुलेटिन में बताया है कि चक्रवात 'अर्णब' इस समय बंगाल की खाड़ी के ऊपर विशाखापट्टनम से लगभग 170 किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पूर्व में स्थित है. मौसम विभाग के मुताबिक, ये तूफान पश्चिम-उत्तर पश्चिम दिशा की ओर बढ़ते हुए बुधवार सुबह तक बापटला और विशाखापट्टनम के बीच यनम के पास तट को पार करेगा.

Advertisement

तूफान के तट से टकराने के दौरान हवा की अधिकतम रफ्तार 125 से 135 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है, जो बढ़कर 150 किमी प्रति घंटा तक भी पहुंच सकती है. खतरे को टालने के लिए प्रशासन ने निचले इलाकों से लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना शुरू कर दिया है और जान-माल के नुकसान को रोकने के लिए एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं.

यह भी पढ़ें: चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को KG से 12वीं तक की कक्षाएं सस्पेंड

ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित

हवाई सेवाओं के अलावा रेल यातायात पर भी इसका असर पड़ा है. दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) ने विशाखापट्टनम की ओर जाने वाली कई दैनिक एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का ऐलान किया है. चक्रवात 'अर्णब' के मद्देनजर गोदावरी एक्सप्रेस, गौतमी, विशाखा, फलकनुमा, नरसीपुर, गरीब रथ और कुछ दूसरी अहम ट्रेनों के फेरे रद्द किए गए हैं ताकि यात्रियों की सुरक्षा की जा सके.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »