बेंगलुरु: घर की दीवार गिराने पहुंचा बुलडोजर, कपल ने की आत्मदाह की कोशिश, ऐसे बची जान

बेंगलुरु के केआर पुरम में एक घर के पास जब नगर निगम की जेसीबी बिल्डिंग ढहाने आई तो दंपति ने दीवार बचाने की कोशिश की. दंपति जेसीबी के आने से पहले ही दीवार के सामने खड़ा हो गया और आत्मदाह का प्रयास किया. पुलिस ने उनकी जान बचा ली और उनपर पानी का छिड़काव किया.

Advertisement
बेंगलुरु के केआर पुरम में दंपति ने की आत्मदाह की कोशिश बेंगलुरु के केआर पुरम में दंपति ने की आत्मदाह की कोशिश

नागार्जुन

  • बेंगलुरु,
  • 12 अक्टूबर 2022,
  • अपडेटेड 11:46 PM IST

बेंगलुरु के केआर पुरम में एक डेमोलिशन ड्राइव (Demolition Drive) को रोकने के लिए दो लोगों, (एक पुरुष और एक महिला) ने आत्मदाह करने की कोशिश की. लेकिन, जब दंपति खुद को आग लगाने वाले थे, तो पुलिस अधिकारियों ने पानी का छिड़काव किया और उन्हें बचा लिया. मामला बुधवार यानी 12 अक्टूबर का है. 

बेंगलुरु में दीवार के आगे खड़ा हुआ दंपति

Advertisement

बता दें कि बेंगलुरु के केआर पुरम में नगर निगम के अधिकारी अवैध निर्माणों को गिराने के लिए अभियान चला रहे हैं. ऐसे में जब निगम की जेसीबी सुनील और सोना सिंह के घर के पास पहुंची तो दंपति दीवार के सामने खड़े हो गए और आत्मदाह की कोशिश की. ये दोनों ही लोग एक निजी फर्म में नौकरी करते हैं और केआर पुरम में रह रहे थे. नगर निगम की जेसीबी मशीन एक नाले के पास बनी दीवार को गिराना चाह रही थी. दीवार दंपति के घर में बनी हुई थी.

नाले के पास बनी दीवार गिराना चाहता था नगर निगम

दंपति नहीं चाहता था कि उनके इलाके में गिरी दीवार गिराई जाए. दंपति ने इसी को रोकने की कोशिश की. वो रोते हुए दीवार के पास खड़े हो गए और निगम के अधिकारियों से कहा कि वो वापस चले जाएं. इसके अलावा दंपति ज्वलनशील तरल से भरे डिब्बे भी साथ लाए थे और उन्होंने धमकी दी थी कि अगर अधिकारियों ने दीवार गिरा दी तो वे खुद को आग लगा लेंगे.

Advertisement

 आत्मदाह की कोशिश

देखते ही देखते महिला ने वो लिक्विड अपने पति पर और खुद पर डाल दिया. ऐसे में पुलिस अधिकारी, जो की दीवार के पीछे खड़े थे वो हरकत में आ गए और इससे पहले कि वह उन्हें आग लगा पाती, पुरुष को महिला से अलग करने में कामयाब रहे. किसी भी तरह की अप्रिय घटना से बचने के लिए तत्काल आसपास खड़े अधिकारियों ने उन दोनों लोगों पर पानी का छिड़काव किया. पुलिस अधिकारी उन्हें दीवार से दूर ले गए.

दंपति ने कही ये बात

सूत्रों के मुताबिक, दोनों ने दावा किया कि उन्होंने कर्ज लिया था और इसलिए वे नहीं चाहते थे कि दीवार गिराई जाए. उन्होंने आगे दावा किया कि उन्हें नहीं पता था कि नाले के पास बनी दीवार किसी ड्रेनेज सिस्टम के लिए रोड़ा बन रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »