कोरोना से मौत में आगे, GDP में पीछे... राहुल ने मोदी सरकार पर साधा निशाना

राहुल गांधी ने एक चार्ट शेयर करते हुए कहा कि ये मोदी सरकार की रिपोर्ट कार्ड है, जिसमें देश कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे, जीडीपी दर में सबसे पीछे है. इससे पहले राहुल ने कहा था कि बैंक मुसीबत में हैं और जीडीपी भी. ये विकास है या विनाश?

Advertisement
राहुल गांधी (फाइल फोटो-PTI) राहुल गांधी (फाइल फोटो-PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 19 नवंबर 2020,
  • अपडेटेड 12:17 PM IST
  • राहुल ने मोदी सरकार पर बोला हमला
  • कोरोना और जीडीपी का उठाया मुद्दा

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार मोदी सरकार पर निशाना साधा है. राहुल ने एक चार्ट शेयर करते हुए कहा कि ये मोदी सरकार की रिपोर्ट कार्ड है, जिसमें देश कोरोना मृत्यु दर में सबसे आगे, जीडीपी दर में सबसे पीछे है. इससे पहले राहुल ने कहा था कि बैंक मुसीबत में हैं और जीडीपी भी. ये विकास है या विनाश?

Advertisement

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने जो चार्ट शेयर किया है, उसमें भारत की जीडीपी -10.3 फीसदी है, जबकि पाकिस्तान की जीडीपी 0.4 फीसदी है. जीडीपी ग्रोथ में बांग्लादेश नंबर वन पर है, जिसका जीडीपी ग्रोथ रेट 3.8 फीसदी है. इसके बाद म्यामांर की जीडीपी ग्रोथ रेट 2.0 फीसदी, चीन की जीडीपी ग्रोथ रेट 1.9 फीसदी है.

राहुल गांधी की ओर से शेयर किए गए चार्ट में प्रति मिलियन कोरोना मौत के आंकड़ों में भी भारत नंबर पर है. भारत में प्रति मिलियन आबादी पर 95 मौतें हो रही हैं. वहीं, फिलीपींस में प्रति मिलियन आबादी पर 71 मौतें हो रही हैं. यानी राहुल की ओर से शेयर किए गए चार्ट में कोरोना और जीडीपी में भारत सबसे नीचले पायदान पर है. 

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »