कोयंबटूर: दोस्त पर हमला कर कॉलेज छात्रा को किया किडनैप, फिर तीन लोगों ने किया गैंगरेप

कोयंबटूर में दोस्त के साथ बाहर गई कॉलेज छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. घटना के बाद छात्रा की तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

Advertisement
कोयंबटूर में कॉलेज छात्रा से गैंगरेप.  (Photo: Representational ) कोयंबटूर में कॉलेज छात्रा से गैंगरेप. (Photo: Representational )

प्रमोद माधव

  • कोयंबटूर,
  • 03 नवंबर 2025,
  • अपडेटेड 10:23 AM IST

तमिलनाडु के कोयंबटूर जिले में एक कॉलेज छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि छात्रा अपने एक दोस्त के साथ आई थी. वह एयरपोर्ट इलाके के पीछे कार में थी, तभी तीन लोग पास आए और दोस्त पर हमला कर दिया. फिर तीनों ने छात्रा का अपहरण कर लिया. इसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया और फरार हो गए.

Advertisement

घटना की सूचना दोस्त ने पुलिस अधिकारियों को दी. जिसके बाद पहुंची पुलिस ने तलाशी अभियान चलाया. इस दौरान छात्रा बेहोशी की हालत में मिली. जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. सूत्रों के मुताबिक पीड़िता का अपहरण करने के बाद आरोपी उसे एक सुनसान इलाके में ले गए. जहां उसके साथ गैंगरेप किया गया. अपराधियों ने रविवार को एक मोटरसाइकिल भी चुराई थी.

यह भी पढ़ें: शो-रूम कर्मचारी से गैंगरेप, महिला के घर लौटते वक्त दरिदों ने बनाया शिकार, दो गिरफ्तार

आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने गठित की सात टीमें

पुलिस ने बताया कि कॉलेज छात्रा से गैंग रेप का मामला सामने आया है. घटना को उस वक्त अंजाम दिया गया, जब कॉलेज छात्रा अपने दोस्त के साथ आई थी. जब वह कार में थी, तभी तीन लोग आए और दोस्त पर हमला कर दिया. इसके बाद छात्रा का अपहरण कर लिया. फिर तीनों छात्रा को एक सुनसान जगह पर ले गए और घिनौना कृत्य किया.

Advertisement

छात्रा के दोस्त की शिकायत पर मौके पर पुलिस पहुंची. तलाशी अभियान के दौरान छात्रा बेहोशी की हालत में मिली. फिलहाल उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने कहा कि अपराधियों को पकड़ने के लिए सात विशेष टीमें बनाई गई हैं. जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »