CJP Jantar Mantar Protest: सड़क पर लोहे की शीट्स और ठोंकी गईं कीलें, दिल्ली पुलिस की जंतर-मंतर पर अभेद्य किलाबंदी

जंतर मंतर पर चल रहे छात्रों के प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस ने संसद मार्ग और आसपास के इलाके में भारी सुरक्षा व्यवस्था कर दी है. सड़क पर लोहे की शीट्स को कील और पेंच से फिक्स किया गया है और बैरिकेड्स को चेन से आपस में बांधा गया है ताकि इन्हें हिलाया या गिराया न जा सके. इलाके में छह से सात लेयर में बैरिकेडिंग की गई है और संसद मार्ग की तरफ लगातार भीड़ बढ़ रही है.

Advertisement
 जंतर-मंतर पर सुरक्षा कर दी गई है (Photo: PTI) जंतर-मंतर पर सुरक्षा कर दी गई है (Photo: PTI)

हिमांशु मिश्रा

  • नई दिल्ली,
  • 25 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:25 AM IST

देश की राजधानी दिल्ली में जंतर मंतर पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है और इसके ठीक सामने पुलिस ने बेहद सख्त सुरक्षा व्यवस्था कर दी है. पुलिस ने सड़क पर लोहे की मोटी शीट्स को कील और पेंच से फिक्स कर दिया है ताकि बैरिकेड न तो हिलाए जा सकें और न ही गिराए जा सकें. 

इसके अलावा बैरिकेड्स को लोहे की चेन से आपस में बांध दिया गया है. जॉइंट सीपी विजय सिंह भी अपनी टीम के साथ संसद मार्ग पर निगरानी करते नजर आए. उन्होंने कहा कि हालात अभी सामान्य हैं और बैरिकेड को नए तरीके से फिक्स करने पर उनका कहना था कि जो भी सही लग रहा है वो कॉम्पिटेंट अथॉरिटी कर रही है.

Advertisement

जयसिंह मार्ग पर के सामने ही जंतर मंतर का प्रोटेस्ट साइट है और बीच में संसद मार्ग पड़ता है. पूरे इलाके को पुलिस ने चारों तरफ से बैरिकेडिंग करके घेर रखा है. हर तरफ कम से कम छह से सात लेयर में बैरिकेडिंग की गई है. सामने लोगों की भीड़ भी दिखाई दे रही है और संसद मार्ग यानी सीपी की तरफ से लगातार भीड़ बढ़ती जा रही है.

पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था को करीब से देखने पर पता चलता है कि बैरिकेडिंग तीन अलग अलग लेयर में लगाई गई है. इन सभी बैरिकेड्स को आपस में चेन और रस्सियों से बांधा गया है ताकि इन्हें हटाने की कोशिश की जाए तो भी एक भी बैरिकेड अलग न हो सके. 

बैरिकेड के नीचे लोहे की शीट लगाई गई है और इन्हीं शीट्स से बैरिकेड को जोड़ा गया है. ये शीट्स लोहे के एंगल और बड़ी कीलों की मदद से सीधे सड़क में फिक्स की गई हैं और इन्हें बीच सड़क पर मजबूती से गाड़ दिया गया है.

Advertisement

पुलिस का मकसद साफ है कि अगर हालात बिगड़ें और प्रदर्शनकारी आगे बढ़कर बैरिकेड हटाने की कोशिश करें तो बैरिकेड अपनी जगह से टस से मस न हो. यह इंतजाम सिर्फ एक जगह नहीं बल्कि पूरी सड़क और आगे की पूरी लाइन में किया गया है. 

कुछ जगहों पर बड़ी कीलें ठोकते समय मुड़ भी गई हैं लेकिन फिर भी उन्हें सड़क के साथ पूरी मजबूती से फिक्स कर दिया गया है ताकि प्रदर्शनकारी उन्हें पीछे खिसका न सकें.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »