बिहार-असम में प्रदर्शनकारियों से वापस लिए जाएंगे केस, सरकार से बातचीत के बाद कॉकरोच पार्टी ने दिया बड़ा अपडेट

कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास ने बताया कि दिल्ली पुलिस के प्रतिनिधियों से हुई बातचीत में बिहार सरकार ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सभी एफआईआर वापस लेने की प्रेस रिलीज दी है. अन्य राज्यों में भी कल तक ऐसी अधिसूचनाएं जारी होने का आश्वासन मिला है. शिकायत मिलने पर पार्टी संपर्क कर समाधान कराएगी. बाकी राज्यों की सूची मंगवार सुबह सौंपी जाएगी.

Advertisement
कॉकरोच पार्टी ने बिहार और असम में FIR वापसी के आदेश की कॉपी मिलने की बात कही है (Photo: PTI) कॉकरोच पार्टी ने बिहार और असम में FIR वापसी के आदेश की कॉपी मिलने की बात कही है (Photo: PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 28 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 6:48 AM IST

देर रात कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास ने प्रदर्शनकारियों से जुड़ी एक बड़ी अपडेट साझा की है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में बताया कि दिल्ली पुलिस के प्रतिनिधि, जो इस पूरे मामले में इंटरलोक्यूटर की भूमिका निभा रहे थे, उनसे मिलने आए थे. 

इस मुलाकात में सरकार की तरफ से किए गए वादों को लेकर बातचीत हुई. पुलिस प्रतिनिधि अपने साथ बिहार सरकार के गृह विभाग की एक प्रेस रिलीज भी लाए, जिसमें साफ लिखा है कि प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर वापस ली जाएंगी और आगे भी उन पर कोई कार्रवाई नहीं होगी.

Advertisement

सौरभ दास ने बताया कि यह मुलाकात करीब डेढ़ से दो घंटे तक चली. इस दौरान चर्चा हुई कि और कौन-कौन सी राज्य सरकारें ऐसी ही अधिसूचना जारी कर सकती हैं, ताकि किसी भी प्रदर्शनकारी को नुकसान न पहुंचे. 

सरकार ने आश्वासन दिया है कि जिन राज्यों को लेकर चिंता जताई गई थी, वहां भी कल तक ऐसी ही अधिसूचनाएं जारी कर दी जाएंगी. अगर इसके बाद भी किसी राज्य से शिकायत आती है कि मामले वापस नहीं लिए गए, तो पार्टी सीधे संपर्क करेगी और समाधान सुनिश्चित करेगी. बाकी राज्यों की सूची कल सुबह तक सरकार को सौंपी जाएगी.

यह भी पढ़ें: 100 वीडियो, 2873 चेहरे और 989 आदतन अपराधी, कॉकरोच प्रोटेस्ट हिंसा में दिल्ली पुलिस जांच का चौंकाने वाला खुलासा

सौरभ दास ने कहा कि पार्टी आंदोलन शुरू होने के पहले दिन से हर प्रदर्शनकारी के साथ खड़ी है और उन्हें कभी अकेला नहीं छोड़ेगी. उन्होंने रत्ना, आशु, अभिजीत और वैष्णवी का भी जिक्र करते हुए कहा कि पूरी टीम लगातार इस काम में जुटी है.

Advertisement

वहीं रत्ना सिंह ने लीगल हेल्प को लेकर जानकारी दी. उन्होंने बताया कि अलग-अलग जगहों पर जिन वकीलों ने प्रदर्शनकारियों की मदद की, उनसे लगातार संपर्क बना रहा. अभी कोई औपचारिक लीगल टीम नहीं बनी है, लेकिन जल्द बनाई जाएगी. पार्टी ने यह सुनिश्चित किया है कि वकीलों की मेहनत बेकार न जाए, और इसके लिए उन्हें लिखित आश्वासन भी मिल चुका है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »