'संभल जाकर मृतकों के परिजनों से मिलूंगा, संसद में...', चंद्रशेखर ने किया ऐलान

यूपी के संभल में रविवार को जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान खूब हंगामा हुआ. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं. इसको लेकर सियासत भी होने लगी है. इसी बीच भीम आर्मी चीफ और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं.

Advertisement
चंद्रशेखर आजाद (फाइल फोटो/PTI) चंद्रशेखर आजाद (फाइल फोटो/PTI)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 24 नवंबर 2024,
  • अपडेटेड 1:37 AM IST

यूपी के संभल में रविवार को जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान खूब हंगामा हुआ. प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के कई वीडियो सोशल मीडिया पर तैर रहे हैं. इसको लेकर सियासत भी होने लगी है. इसी बीच भीम आर्मी चीफ और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने यूपी सरकार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ऐलान किया है कि वह सोमवार को संभल जाएंगे और मृतकों के परिजनों से मिलेंगे. बता दें कि इस हिंसा में 3 लोगों की जान गई है.

Advertisement

चंद्रशेखर आजाद ने की आलोचना

चंद्रेशखर आजाद ने एक्स पर लिखा, 'सरकारी गोलियां बहुजनों पर सीधे चलती हैं. यह कोई मिथक नहीं, बल्कि एक कटु सत्य है, जिसे हमसे बेहतर कोई नहीं समझ सकता. चाहे वह एससी/एसटी आंदोलन हो, किसान आंदोलन हो या सीएए विरोधी आंदोलन—हर बार सरकार के इशारे पर पुलिस ने निहत्थे आंदोलनकारियों पर सीधी गोली चलाकर हमारे लोगों की जान ली है. आज संभल में हुई हिंसा में तीन मुसलमानों की जान गई है. इस घटना में कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं. मैं जल्द ही घायल पुलिसकर्मियों से मिलकर इस हिंसा की सच्चाई देश के सामने लाने का प्रयास करूंगा. साथ ही, मैं पुलिसकर्मियों को यह याद दिलाना चाहूंगा कि उनकी वर्दी संविधान ने दी है और उन्हें संविधान का ही पालन करना चाहिए, न कि किसी 'ऊपरी आदेश' का.'

Advertisement

यह भी पढ़ें: संभल हिंसा: 3 लोगों की मौत, 20 पुलिसकर्मी घायल, स्कूल-इंटरनेट बंद, कमिश्नर बोले- उपद्रवियों ने चलाईं गोलियां

उन्होंने आगे लिखा, 'मैं सोमवार को संभल जाऊंगा और इस हिंसा में मारे गए लोगों के परिजनों से मुलाकात करुंगा. आगामी संसद सत्र में मैं सरकार की आंखों में आंख डालकर कहूंगा कि हमारे लोगों की जान इतनी सस्ती नहीं है.
साथ ही, मैं संभल के नागरिकों से अपील करता हूं कि शांति बनाए रखें. हिंसा किसी समस्या का समाधान नहीं है. हम अपनी लड़ाई लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से जारी रखेंगे.'

चंद्रशेखर ने लिखा कि यह लड़ाई केवल एक समुदाय की नहीं, बल्कि पूरे देश के लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों की है.

बता दें कि यूपी के संभल में जामा मस्जिद के सर्वेक्षण का विरोध कर रहे प्रदर्शनकारियों की रविवार को पुलिस के साथ हिंसक झड़प हो गई. इसमें तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 सुरक्षाकर्मियों समेत कई लोग घायल हो गए. इस हिंसा के बाद प्रशासन ने 12वीं तक के स्कूल बंद करने के आदेश दिए हैं. इसके साथ ही इंटरनेट पर बैन लगा दिया गया है. उपद्रवियों की पहचान की जा रही है.  

संभल में मंगलवार से ही तनाव की स्थिति बनी हुई है, एक स्थानीय न्यायालय के आदेश पर जामा मस्जिद का सर्वेक्षण किया गया था. इसके बाद एक याचिका दायर की गई, जिसमें दावा किया गया कि मस्जिद के स्थान पर हरिहर मंदिर था. इसके बाद रविवार को प्रदर्शनकारियों ने वाहनों में आग लगा दी और पुलिस पर जमकर पथराव किया. पुलिस ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस और लाठियों का इस्तेमाल किया. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »