हाईवे पर लॉरी से कार की भीषण टक्कर, 8 युवकों की मौके पर ही मौत... केरल में बड़ा हादसा

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद कार से सभी मृतकों को बाहर निकाला गया.

Advertisement
केरल में बड़ा सड़क हादसा (Photo: Representational) केरल में बड़ा सड़क हादसा (Photo: Representational)

aajtak.in

  • तिरुवनंतपुरम,
  • 05 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:46 AM IST

केरल के त्रिशूर जिले में शुक्रवार रात को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आठ युवकों की जान चली गई. हादसा इतना वीभत्स था कि सभी की मौत मौके पर हो गई.जानकारी के मुताबिक, मरने वाले में ज्यादातर छात्र हैं और ये तमिलनाडु के हो सकते हैं.

यह हादसा शुक्रवार रात करीब 11:40 बजे त्रिशूर के पास पनम्बिक्कुन्नु में हुआ. पुलिस के अनुसार, युवकों से भरी कार हाईवे पर खड़े एक लॉरी से टकरा गई. कार में सवार सभी आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

Advertisement

सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने पुलिस को सूचना दी. इसके बाद कार से सभी मृतकों को बाहर निकाला गया. पुलिस ने बताया कि शवों को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज के शवगृह में भेज दिया गया है.

यह कार गुरुवायुर से कोडुंगल्लूर की तरफ जा रही थी. कार तमिलनाडु नंबर की थी. पुलिस ने बताया कि ऐसे में मृतकों के तमिलनाडु के छात्र होने का संदेह है. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »